मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में मतदान यन्त्रों में हेरफेर होने का तृणमूल का आरोप !

कोलकाता (बंगाल) – यहां के भवानीपुर इस मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मतदान यन्त्रों में हेरफेर किया जा रहा है , ऐसा आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने किया । ३० अप्रैल की रात्रि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता एवं अनेक कार्यकर्ता खुदीराम अनुशीलन केन्द्र में स्थित सुरक्षित कोठरी के बाहर (‘स्ट्राँग रूम’ के बाहर) एकत्रित हुए और धरना आंदोलन किया । इस कोठरी में मतदान यन्त्र सुरक्षित रूप से रखे गए हैं । इस समय स्वयं मुख्यमंत्री भी ४ घण्टे वहां थीं । तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर आरोप करते हुए कहा कि , बिना किसी पूर्व सूचना के सुरक्षित कोठरी खोली गई थी एवं उस परिसर में कुछ संदेहास्पद व्यक्ति उपस्थित थे ।
(और इनकी सुनिए…) ‘मतगणना में हेरफेर रोकने के लिए हम अपने प्राण देंगे !’ – मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी
इस समय मुख्यमंत्री बोलीं कि , यदि कोई मतदान यन्त्रों की लूट करने का अथवा मतगणना में हेरफेर करने का प्रयास करेगा , तो उसे रोकने के लिए हम अपने प्राण देंगे ।
तृणमूल कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ खाते पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि , इस वीडियो में निर्वाचन आयोग के अधिकारी भाजपा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतपेटियां खोलने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
निर्वाचन आयोग की स्पष्टोक्ति !
तथापि निर्वाचन आयोग ने ये आरोप नकारते हुए कहा कि , वहां चल रही प्रक्रिया केवल डाक मतपत्रों की जांच करने की थी । साथ ही सभी मतदान यन्त्र पूर्णतः सुरक्षित हैं ।
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !