|

नई देहली – बंगाल के मुसलमानबहुल मालदा में निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) के गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के समय कुछ अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना १ अप्रैल को घटित हुई । इस घटना का सर्वोच्च न्यायालय ने गंभीर संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण की जांच ‘राष्ट्रीय जांच अभिकरण’ (NIA) अथवा ‘केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो’ (CBI) को सौंपने के निर्देश निर्वाचन आयोग को दिए । साथ ही पुनरीक्षण की प्रक्रिया करने वाले न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा हेतु केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश भी दिए । सुनवाई के समय न्यायालय ने कहा कि, ३ महिलाओं सहित ७ न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना अत्यंत निंदनीय है । यह घटना पूर्वनियोजित एवं जानबूझकर की गयी है l बंगाल में प्रत्येक व्यक्ति केवल राजनीतिक भाषा बोल रहा है । मैं स्वयं रात्रि २ बजे तक स्थिति पर दृष्टि बनाए हुए था । अतः ‘इसके पीछे कौन है ?’, यह हमें ज्ञात है । बंगाल देश का सर्वाधिक ध्रुवीकरण से ग्रस्त राज्य है ।
The Supreme Court slams the situation in Bengal! 🚫⚖️
After 7 judicial officers were held hostage in Malda, the SC labeled Bengal as the "most polarised state."
- Investigation ordered
– Full-time security for officers mandated#SupremeCourt #Bengal #Malda #BengalElections… pic.twitter.com/pwhg3Ti5Ix
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 2, 2026
न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों के निवास स्थान पर भी केंद्रीय बल तैनात करने के आदेश दिए । किसी भी न्यायिक अधिकारी अथवा उनके परिजनों को कोई भी संकट उत्पन्न होने पर तत्काल स्थिति का मूल्यांकन कर सुरक्षा उपाय योजना कार्यान्वित करने के आदेश दिए ।
मालदा में क्या घटित हुआ ?
बंगाल के मालदा जनपद के कालियाचक में निर्वाचक नामावली से नाम हटाए जाने के विरोध में हिंसक आंदोलन हुआ । क्रुद्ध भीड ने बीडीओ (BDO) कार्यालय का घेराव करते हुए वहां तोडफोड की एवं वाहनों को क्षति पहुंचाई । इस समय निर्वाचक नामावली के संदर्भ में कार्य हेतु आए ७ न्यायिक अधिकारियों को, जिनमें ३ महिला न्यायाधीश सम्मिलित थीं, उन्हें ८-९ घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया ।
इस घटना के पश्चात न्यायमूर्ति सूर्यकांत के आदेश के उपरांत ही प्रशासन सक्रिय हुआ तथा रात्रि में कठोर निर्देश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया । इस समय पत्थरबाजी भी हुई । अधिकारियों को पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सहायता से बाहर निकालते समय भी उन पर पथराव किया गया ।
संपादकीय भूमिकाबंगाल में ऐसी घटना घटित होना आश्चर्यजनक नहीं है । यद्यपि न्यायालय ने अब आदेश दिया है, तथापि वहां की विधि एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुनः ऐसी घटना घटित नहीं होगी, इसकी निश्चितता कोई नहीं दे सकता ! |
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।