नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा, विपक्षी दलों द्वारा भाजपा की आलोचना

पाटलीपुत्र (बिहार) – लगभग २० वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नितीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे । उन्होंने इस संदर्भ में ५ मार्च को दोपहर ‘एक्स’ पर सूचना देकर घोषणा की । साथ ही, इसके लिए उन्होंने राज्यसभा सदस्यता का आवेदन भी किया है । आवेदन करते समय कुमार के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन उपस्थित थे ।
Bihar CM #NitishKumar set to move to the Rajya Sabha.
Discussions are underway on who will be the next Chief Minister of Bihar. Meanwhile, the Opposition has started targeting the BJP over the development.
“My support and guidance will remain with the new government in Bihar,”… pic.twitter.com/0tSGePic10
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 5, 2026
नितीश कुमार के इस निर्णय से बिहार के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे, इस पर चर्चा प्रारंभ हो गई है । विपक्षी दल भाजपा की आलोचना कर रहे हैं तथा आरोप लग रहे हैं कि बिहार में भाजपा महाराष्ट्र जैसी राजनीति कर रही है ।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
बिहार की नये सरकार को मेरा समर्थन एवं मार्गदर्शन रहेगा ! – नितीश कुमार
नितीश कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, विगत २ दशकों से बिहार की जनता ने मुझ पर विश्वास किया । इसी बल पर हमने बिहार की सेवा की । जनता के विश्वास तथा समर्थन के कारण ही बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है । संसदीय कार्यकाल के प्रारंभ से ही मेरे मन में इच्छा थी कि बिहार विधानमंडल के दोनों सभागारों के साथ ही, संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनू । इसी कारण इस वर्ष होने वाले राज्यसभा निर्वाचन हेतु मैं आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं । बिहार में जो नई सरकार स्थापित होगी, उसे मेरा पूर्ण समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने कोल्हापुर एवं पुणे में की २ महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा !
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध