महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र को ३ सहस्र करोड रुपए की सहायता l

इचलकरंजी (जिला कोल्हापुर) : पश्चिम महाराष्ट्र के सहकार एवं चीनी उद्योग को बल प्रदान करनेवाली महत्त्वपूर्ण घोषणा करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शहा ने महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र के लिए ३ सहस्र करोड रुपए की २ बडी परियोजनाओं की घोषणा की । ‘कोल्हापुर जिले में लगभग १ सहस्र ५०० करोड रुपए लागत की सहकारिता प्रक्रिया सामूहिक परियोजना, जबकि पुणे में बंद स्थिति के नैशनल हेवी इंजिनियरिंग को-ऑपरेटिव को पुनर्जिवित करने हेतु और १ सहस्र ५०० करोड रुपए का निवेश किया जाएगा’, ऐसा उन्होंने बताया । इचलकरंजी के ‘कल्लाप्पाण्णा आवाडे टेक्सटाईल पार्क’ में आयोजित सभा में वे ऐसा बोल रहे थे ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जिला प्रभारी मंत्री प्रकाश आबिटकर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, शिवसेना सांसद धैर्यशील माने, भाजपा सांसद धनंजय महाडिक, विधायक सर्वश्री राहुल आवाडे, शिवाजी पाटिल, अशोक माने, रवींद्र चव्हाण, राजेंद्र पाटिल-यड्रावकर, महापौर उदय धातुंडसहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे ।

मंत्री अमित शहा ने आगे कहा, ‘‘सहकारिता मंत्रालय के गठन के उपरांत केंद्र सरकार ने चीनी उद्योग को स्थिरता प्रदान करने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं । चीनी मिलों पर लगनेवाला अनुमानित ४६ सहस्र करोड रुपए का प्राप्ति कर माफ किया गया है तथा राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम की ओर से १० सहस्र करोड रुपए से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है । पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का स्तर बढाना तथा इथेनॉल पर लगनेवाले मूल्यवर्धित कर को २८ प्रतिशत से ५ प्रतिशत तक घटाने जैसे निर्णयों के कारण चीनी उद्योग को नवसंजीवनी मिली है । सभी सहकारिता चीनी मिलों के उपउत्पादों पर प्रक्रिया करने हेतु कोल्हापुर जिले में लगभग १ सहस्र ५०० करोड रुपए की प्रक्रिया परियोजना बनाई जाएगी । इस परियोजना से मिलनेवाला आर्थिक लाभ पुनः सहभागी चीनी मिलों में बांटा जाएगा, जिससे किसान, सहकारिता संस्थाआें एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बडा लाभ मिलेगा ।’’
इचलकरंजी को पुराने दानवाड परियोजना से पानी की आपूर्ति करेंगे ! – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘इचलकरंजी शहर के लिए वर्ष २०५१ तक शिरोळ तहसील के पुराने दानवाड से पीने का पानी उपलब्ध किया जाएगा तथा उसके लिए आवश्यक निधि राज्य सरकार देगी । ‘पॉवरलूम’ (हथकरघा) उद्योग के लिए ‘सोलर पार्क’ (सौर वाटिका) का निर्माण कर सस्ती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराई जाएगी ।’’
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !