|

मुंबई – ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लैटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होनेवाले ‘एंगेज्ड २ रोका या धोखा’ इस ‘रिएलिटी शो’ से (किसी भी प्रकार की संहिता के बिना बनाए गए कार्यंक्रम से) दिखाई जानेवाली अश्लीलता एवं हो रहे महिलाओं के अनादर के विरोध में हिन्दू जनजागृति समिति ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं गृहराज्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस ज्ञापन में इस ‘रिएलिटी शो’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की तथा इसके लिए उत्तरदायी लोगों पर अपराध पंजीकृत करने की मांग की गई है ।
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं में जहां प्रतिदिन वृद्धि हो रही है, तो ऐसे में इसप्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं का किया जानेवाला अश्लील प्रस्तुतिकरण लज्जाप्रद है तथा इससे महिलाओं पर होनेवाले अत्याचारों को प्रोत्साहन ही मिलेगा । आपको महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता हो, तो न्यूनतम उनकी अवमानना तो न करें, ऐसा हिन्दू जनजागृति समिति की रणरागिनी शाखा की कु. प्रियांका लोणे ने इस शो के आयोजकों को खरी-खरी सुनाई । समिति की इस मांग का संज्ञान लेकर गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने इस प्रकरण में पुलिस महानिदेशक को निर्देश देने का, साथ ही इस संदर्भ में कार्रवाई करने के लिए सांस्कृतिक विभाग को भी सूचित करने का आश्वासन दिया ।
डिजिटल माध्यमों पर अंकुश रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘सांस्कृतिक देखरेख समिति’ का गठन करने की मांग की, साथ ही महाराष्ट्र की संस्कृति एवं महिलाओं के सम्मान की परंपरा अक्षुण्ण रखने के लिए ऐसे विकृत कार्यंक्रमों को सहन न करने की चेतावनी दी । समिति ने गृहराज्यमंत्री से संबंधित लोगों पर २४ घंटे के अंदर ठोस कार्रवाई करने की मांग की ।
ज्ञापन में कहा गया है कि …,
१. इस ‘रिएलिटी शो’ में ‘लैप डांस’ (जंघा पर बैठकर नृत्य करना), ‘मड टास्क’ (कीचड लगाना) एवं ‘आइस क्यूब टास्क’ (बर्फ के टुकडे के साथ खेलना) जैसे अत्यंत हीन श्रेणी के कृत्यों में महिलाओं का किसी वस्तु की भांति उपयोग किया जा रहा है ।
२. मुंह से महिलाओं का वस्त्र उतारना, सार्वजनिकरूप से महिलाओं को हाथ से स्पर्श कर उन्हें स्नान कराना, शरीर को कीचड लगाना जैसे कृत्य कानून का खुलेआम उल्लंघन करनेवाले हैं । ऐसे कृत्यों के कारण युवापीढि पर विपरीत परिणाम हो रहा है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर चल रहे इस मनमानी को रोकना समय की मांग है ।
अश्लील सामग्री के प्रसारण पर शाश्वतरूप से प्रतिबंध लगाने का जनप्रतिनिधियों का आश्वासन
इस विषय की गंभीरता को पहचान कर भाजपा विधायक श्रीमती चित्रा वाघ एवं शिवसेना की पार्षद डॉ. मनीषा कायंदे ने भी इस प्रकरण की समीक्षा करने का आश्वासन दिया तथा इस सूत्र को सदन में उपस्थित कर ऐसी अश्लील सामग्री पर स्थायी रूप प्रतिबंध लाने के लिए प्रयास करने का भी जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया ।
संपादकीय भूमिका
|
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।