(और इनकी सुनिए…) ‘केंद्र सरकार मुसलमानों के साथ दूसरे श्रेणी के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है !’ – Pinarayi Vijayan

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का आरोप

पिनराई विजयन

तिरुवनंतपुरम (केरल) – केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार मुसलमानों के साथ दूसरे श्रेणी के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) एवं नए वक्फ कानून जैसी केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मुस्लिम समाज को मुख्यधारा से दूर किया जा रहा है । वे ‘केरल मुस्लिम जमात’ की ओर से आयोजित ‘केरल यात्रा’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे । यह यात्रा १ जनवरी को कासरगोड से प्रारंभ होकर पूरे राज्य का भ्रमण करते हुए तिरुवनंतपुरम में समाप्त हुई ।

(और इनकी सुनिए…) ‘मुसलमानों एवं ईसाइयों के प्रार्थना स्थलों पर आक्रमण हो रहे हैं !’

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि आज देश में धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्य संकट में हैं । देशभर में मुस्लिम एवं ईसाई जैसे अल्पसंख्यक समुदायों तथा उनके प्रार्थना स्थलों पर आक्रमण हो रहे हैं । (मुसलमानों एवं ईसाइयों के नहीं, अपितु हिन्दुओं के मंदिरों पर आक्रमण हो रहे हैं । देशभर की घटनाओं से यह स्पष्ट है कि ऐसे आक्रमण करने वाले धर्मांध मुसलमान अधिक हैं; ऐसे में मुख्यमंत्री विजयन षडयंत्र पूर्वक झूठ बोलकर हिन्दुओं को आरोपी तथा अन्य धर्मावलंबियों को निर्दोष सिद्ध कर रहे हैं ! – संपादक) ऐसी परिस्थिति में धर्मनिरपेक्षता को और अधिक सुदृढ किए बिना इस चुनौती का सामना नहीं किया जा सकता । केरल में पूर्व में कई सांप्रदायिक दंगे हुए थे; परंतु हमारी गठबंधन सरकार के कठोर कदम के कारण अब ऐसी घटनाएं रुक गई हैं । धर्म के आधार पर समाज में विभाजन उत्पन्न करने वाली शक्तियों के प्रति लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है ।