‘२६ जनवरी’ को गणतंत्र दिवस के रूप में चुने जाने और भारतीय संविधान के लागू होने के पीछे की कारणमीमांसा
गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष २६ जनवरी को मनाया जाता है । यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व रखता है । इस अवसर पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है । इस गणतंत्र दिवस के पीछे का इतिहास अत्यंत रोचक है ।
२६ जनवरी १९५० को भारत का संविधान लागू हुआ । भारत एक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक राष्ट्र बना; इसी विशेष दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष २६ जनवरी को ‘गणतंत्र दिवस’ मनाया जाता है । देश को स्वतंत्रता प्राप्त होने के उपरांत २६ नवंबर १९४९ को संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया । इस वर्ष देश ७५वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । वर्ष १९४७ में स्वतंत्रता मिलने के पश्चात संविधान निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हुई । इसके लिए ‘भारतीय संविधान सभा’ की स्थापना की गई । संविधान को अपनाने के उपरांत इसे आधिकारिक रूप से २६ जनवरी १९५० को लागू किया गया ।
२६ जनवरी को ही संविधान क्यों लागू किया गया ?
२६ जनवरी १९३० को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की थी । इसी कारण २० वर्ष उपरांत उसी दिन संविधान को लागू किया गया ।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?