सिवनी (मध्यप्रदेश) में हिन्दू सेवा परिषद की ओर से आयोजित हिन्दू सम्मेलन का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर

सिवनी (मध्यप्रदेश) – हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना के लिए कार्य करनेवालों को पहले सत्य के पथ पर चलना चाहिए तथा सत्यनिष्ठा से कार्य करना चाहिए । सत्यनिष्ठा से कार्य किया, तो सम्मेलन लिए बिना भी हिन्दू राष्ट्र बनेगा, ऐसा प्रतिपादन प्रसिद्ध राष्ट्रवादी एवं प्रखर व्याख्याता श्री. पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने यहां किया । हिन्दू सेवा परिषद की ओर से शहर में आयोजित सनातन सम्मेलन में वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसर पर व्यासपीठ पर सनातन संस्था के मध्यप्रदेश समन्वयक श्री. श्रीराम काणे, प.पू. नवनीत महाराज, हिन्दू सेवा परिषद के संस्थापक तथा प्रदेशाध्यक्ष अतुल जेसवान, साथ ही भोपाल के धर्मरक्षक विनोद यादव उपस्थित थे । श्री. कुलश्रेष्ठ ने आगे कहा कि भय के कारण बनाया गया संगठन एवं एकता अल्पजीवी होता है । प्रत्येक हिन्दू भय को दूर कर धैर्य के साथ जीवन जीए तथा स्वयं में शौर्य विकसित करे । ऐसा करने से हिंसा का अंत आरंभ हो जाएगा ।

सनातन संस्था के समन्वयक श्रीराम काणे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक हिन्दू ने उसके नित्य आचरण में हिन्दुत्व को अपनाया, तो हिन्दू राष्ट्र और गति से साकार होगा । हिन्दू राष्ट्र की निर्मिति के लिए हमें कर्म से हिन्दू बनना पडेगा । सनातन राष्ट्र का शंखनाद हो चुका है तथा अब उसके कार्यान्वयन की आवश्यकता है, ऐसा भी श्री. काणे ने कहा ।
धर्मप्रेमी हिन्दुओं ने इस सनातन सम्मेलन का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त हुआ । इस सम्मेलन में हिन्दू सेवा परिषद के नेता, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, साथ ही सिवनी शहर के २ सहस्र से अधिक हिन्दू उपस्थित थे ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !