बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा
कोलकाता (बंगाल) — शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी एव्हेन्यू’ मार्ग का नाम परिवर्तित कर ‘गोपाल मुखर्जी’ अर्थात् ‘गोपाल पाठा’ कर दिया है । सुऱ्हावर्दी (Huseyn Shaheed Suhrawar dy) विभाजन के समय ‘मुस्लिम लीग’ के प्रमुख नेता तथा बंगाल के मुख्यमंत्री सुऱ्हावर्दी थे । उन्होंने ‘डायरेक्ट ऐक्शन’ नामक लीग के हिंसक आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । इस आंदोलन में सहस्रों हिन्दुओं की हत्या की गई तथा हिन्दू महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए गए । इसी कारण उन्हें ‘बंगाल का कसाई’ कहा जाता था ।
अब समय आ गया है कि बंगाल अपने वास्तविक नायकों को स्मरण रखे! — मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि अनेक दशकों से हमारे नगर की एक प्रमुख सडक का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर था, जिसने केवल राजनीतिक लाभ के लिए राज्यसत्ता का दुरुपयोग एक हथियार के रूप में किया तथा निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का षड्यंत्र रचा । अब इस सडक का नाम परिवर्तित कर गोपाल मुखर्जी के नाम पर रखा जा रहा है । वे एक निर्भीक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सहस्रों निर्दोष लोगों के प्राण बचाने हेतु एक प्रमुख रक्षक के रूप में आगे बढकर कार्य किया । इस प्रकार एक वास्तविक संरक्षक तथा रक्षक का सम्मान कर ऐतिहासिक न्याय की पुनर्स्थापना की जाएगी । अब समय आ गया है कि बंगाल अपने सच्चे नायकों को स्मरण रखे, अपनी गलतियों को सुधारे तथा उनका सम्मान करे ।

‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।