
नई दिल्ली – ‘राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संस्कृति के संरक्षण’ के उद्देश्य से सनातन संस्था ने १३ एवं १४ दिसंबर को दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया है । इस महोत्सव का निमंत्रण हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ समन्वयक श्री हेमंत कानस्कर ने छत्तीसगढ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को दिया । इस अवसर पर सर्वश्री देवराज साहू, गोविंद साहू, रोशन साहू एवं प्रतीक रिझवानी उपस्थित थे ।
‘द जयपुर डायलॉग्स’ के अध्यक्ष संजय दीक्षित को निमंत्रण !

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने ‘द जयपुर डायलॉग्स’ के अध्यक्ष श्री संजय दीक्षित को दिल्ली में आयोजित होने वाले सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में आमंत्रित किया ।
बंगाल से स्वामी विश्वात्मानंदजी को भी निमंत्रण !

बंगाल में भारत सेवाश्रम संघ के महासचिव स्वामी विश्वात्मानंदजी (दिलीप महाराज) को भी हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं उत्तर पूर्व भारत समन्वयक श्री शंभू गवारे ने महोत्सव में आमंत्रित किया । इस अवसर पर समिति के श्री विमल जायसवाल एवं श्री. ‘भारतीय साधक समाज’ के संस्थापक सचिव अनिरबन नियोगी भी उपस्थित थे । गोवा में आयोजित शंखनाद महोत्सव का लघु चलचित्र देखने के उपरांत, स्वामीजी ने सहज ही कहा, “आप मेरे गुरु का कार्य कर रहे हैं । आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ !”
‘जागरण न्यूज़ मीडिया’ की राजनीतिक संपादक स्मृति रस्तोगी को निमंत्रण

अधिवक्ता अमिता सचदेवा ने ‘जागरण न्यूज मीडिया’ की राजनीतिक संपादक स्मृति रस्तोगी को निमंत्रण दिया । इस पर रस्तोगी ने महोत्सव में आने का आश्वासन दिया ।
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !