
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने वहां के प्राथमिक विद्यालयों में संगीत एवं खेल शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय वापस लिया है । बांग्लादेश के कट्टरतावादी गुटों ने ’इस्लामविरोधी नीति’ कहकर इन नियुक्तियों का विरोध किया था । मंत्रालय के अधिकारी ने दबाव के कारण इस प्रश्न पर प्रतिक्रिया देना टालकर केवल इतना ही कहा कि आप स्वयं ही स्थिति देखिए ।
🚨 Islamic Hardliners Tighten Grip on Bangladesh
Under pressure from extremist groups like Jamaat-e-Islami and Hefazat-e-Islam, Bangladesh’s interim govt has removed music & sports teachers from schools; branding such education “anti-Islamic.”
🎶⚽ When music & sports become… pic.twitter.com/IrsAD9wqJx
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 4, 2025
जमात-ए-इस्लामी, हिफाजत-ए-इस्लाम एवं अन्य अनेक धार्मिक इस्लामी संगठनों ने अंतरिक सरकार को स्पष्टता से यह चेतावनी दी थी कि यदि देश के प्राथमिक विद्यालयों में संगीत एवं खेल की शिक्षा देना जारी रखा गया, तो वे सडक पर उतरेंगे । उनका यह आरोप था कि यह निर्णय ‘बच्चों को धर्म से दूर ले जाने का प्रयास है ।’ कुछ कट्टरतावादी नेताओं ने यहां तक कहा कि ‘संगीत सिखानेवाले शिक्षक बच्चों को लापरवाह एवं चरित्रहीन बनाएंगे ।’
महिलाओं के संबंध में सुधारों के विषय पर भी सरकार ने अपने कदम वापस खींच लिए
कुछ महिने पूर्व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हते गठित की गई सुधार समिति भी कट्टरपंथियों के विरोध के उपरांत विसर्जित की गई थी । उस समय भी धार्मिक संगठनों ने यह चेतावनी दी थी कि सरकार ने यदि ये सुधार लागू किए, तो उनके नेताओं को ‘भागने का अवसर भी नहीं मिलेगा।’
संपादकीय भूमिकाबहुत शीघ्र ही बांग्लादेश आधिकारिक इस्लामी देश घोषित होकर वहां शरिया कानून लागू होगा, इस दिशा में वह अग्रसर है । उसके कारण पश्चिम से पाकिस्तान एवं पूर्व से बांग्लादेश भारत के लिए संकट बनेंगे ! |
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Indian Map Mischief : बांग्लादेश ने भारत का अनुचित मानचित्र (नक्शा) दिखाया !
Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेश ने अपनी सीमा में १० घुसपैठियों को प्रवेश देने के भारतीय प्रयास का विरोध किया l