भारतीय राजनयिक अधिकारी द्वारा आपत्ति जताने पर दी सफाई l

ढाका (बांग्लादेश) – यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भारत का गलत मानचित्र प्रदर्शित किया गया । इस मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का भाग दिखाया गया था । कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय राजनयिक अधिकारी ने इस पर तत्काल कडा विरोध दर्ज कराया तथा वहीं स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है ।
ढाका में बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन में भारतीय उच्चायोग की द्वितीय सचिव पूजा कुमारी झा भी उपस्थित थीं । सम्मेलन के समय बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक तारिक ए. करीम ने एक मानचित्र प्रदर्शित किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का भाग दिखाया गया था ।
🚨 Map Mischief in Dhaka – India Pushes Back! 🇮🇳
At a conference in Dhaka, Bangladesh displayed an incorrect map of India. 🇮🇳
Indian High Commission Second Secretary Pooja Kumari Jha immediately objected, firmly stating that Jammu and Kashmir is an integral part of India.
⚠️… pic.twitter.com/nba9o0HEzL
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 7, 2026
इस पर पूजा कुमारी झा ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रदर्शित भारत का मानचित्र अनुचित है । इसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का भाग दिखाया गया है, जबकि वास्तव में जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है । उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किया गया मानचित्र पूरी तरह से गलत है ।
बांग्लादेश ने दी सफाई
भारतीय राजनयिक अधिकारी की कडी आपत्ति के उपरांत तारिक ए. करीम ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस मानचित्र का उपयोग केवल सांकेतिक (प्रतीकात्मक) उद्देश्य से किया गया था तथा इसमें दर्शाई गई सीमाएं वास्तविक नहीं थीं ।
अमरनाथ यात्रा के प्रथम ५ दिनों में ही गुफा में स्थित प्राकृतिक हिम शिवलिंग पिघला
Rajasthan Mosques Demolition : राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से १५ कि.मी. की परिधि में स्थित १२ अवैध मस्जिदें ध्वस्त
PoK Protest : पाक-अधिकृत कश्मीर में चल रहे आंदोलन पर पाक सेना की गोलीबारी : १ व्यक्ति की मृत्यु
पाकिस्तान में आतंकवादी रियाज भटकल की हिन्दू गैंगस्टरों ने करवाई हत्या !
Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।
१४० करोड की जनसंख्या वाले भारत से भी हमें व्यापक समर्थन प्राप्त है ! – Benjamin Netanyahu