Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !

‘बांग्लादेश लौटने पर मेरी हत्या भी की जा सकती है’, ऐसी आशंका भी व्यक्त की !

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

नई दिल्ली – “वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मेरी हत्या भी कर सकते हैं ; किंतु इसके पश्चात मैं वापस जाऊंगी”, इन शब्दों में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने स्वदेश लौटने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि वे दिसंबर २०२६ के आसपास बांग्लादेश लौटेंगी तथा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगी । उन्होंने यह जानकारी ‘रॉयटर्स’ समाचार एजेंसी को दूरभाष पर दिए एक साक्षात्कार में दी ।

दो वर्ष पूर्व बांग्लादेश में ‘जमात-ए-इस्लामी’ संगठन द्वारा किए गए हिंसक उपद्रव के उपरांत उन्हें देश छोडकर भारत में शरण लेनी पडी थी ।
साक्षात्कार में शेख हसीना ने कहा, “बांग्लादेश लौटते ही वे मुझे बंदी बना सकते हैं, मेरी हत्या भी कर सकते हैं ; किंतु मुझे वापस जाना ही होगा । यदि मेरी मृत्यु होती है, तो वह मेरे देश की उसी भूमि पर हो, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं । मेरे दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है ।”