Pune Senior Citizens Petitions : बच्चे देखभाल नहीं कर रहे हैं इसके कारण पुणे के २२४ वरिष्ठ नागरिकों ने गुजारा भत्ता के लिए आवेदन किया है !

पुणे – पिछले २ वर्षों में, पिंपरी-चिंचवाड एवं पुणे शहर के 224 वरिष्ठ नागरिकों ने हवेली प्रांतीय प्रशासनिक कार्यालय में शिकायत लिखित की है कि उनके बच्चे उनकी देखभाल नहीं कर रहे हैं । इन शिकायतों की संख्या हर वर्ष बढ रही है ।

माता-पिता ने सरकार से आर्थिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन जीने तथा अपनी संपत्ति की सुरक्षा की अपील की है । केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को ‘निर्वाह एवं कल्याण अधिनियम २००७’ के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान की गई है । यदि बच्चे उनकी उपेक्षा कर रहे हैं, तो वरिष्ठ नागरिकों को कानून के अंतर्गत भरण-पोषण की मांग करने का अधिकार है ।

संपादकीय भूमिका

  • हाल ही में, समाज इतनी दयनीय स्थिति में आ गया है क्योंकि बच्चों को हिंदू धर्म की महान शिक्षाएं, ‘मातृदेवो भव: पितृदेवो भव:’ (अर्थात् माता-पिता को भगवान के समान मानना ​​चाहिए) नहीं सिखाई जा रही हैं ! यह भारतीयों के लिए शर्मनाक है ! 
  • यह स्थिति धार्मिक शिक्षा के माध्यम से मूल्य शिक्षा की आवश्यकता को उजागर करती है !