Bangladesh Government : (और इनकी सुनिए…) ‘नवरात्रोत्सव में कोई भी हंगामा नहीं होने दिया जाएगा !’

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का दावा !

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद युनूस

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश की अंतरिक सरकार की पूजा उत्सव परिषद के अनुसार पिछले वर्ष ३२ सहस्र ६६६ मंडप बनाए गए थे, जबकि इस वर्ष यह आंकडा ३३ सहस्र ३५५ तक पहुंच गया है अर्थात ही इस संख्या में लगभग १ सहस्र की वृद्धि हुई है । सरकार ने पिछले वर्ष २ करोड टका (लगभग १ करोड ४४ लाख भारतीय रुपए) से ५ करोड टका (लगभग ३ करोड ६२ लाख भारतीय रुपए) की धनराशि आवंटित की है । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार तथा सेना ने अपनी प्रतिमा अच्छी दिखाने के लिए ‘इस वर्ष की दुर्गापूजा कडी सुरक्षा में संपन्न होगी’, यह दावा किया है । उन्होंने कहा है कि इस नवरात्रोत्सव में कोई भी हंगामा नहीं होने दिया जाएगा । अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद युनूस ने १६ सितंबर को स्वयं ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का अवलोकन कर वहां की पूजा की तैयारी की समीक्षा की ।

नवरात्रोत्सव में हिन्दू तनाव में !

१. पुराने ढाका के स्वर्णकार शुभो रॉय ने बताया की पहले उत्सव के समय में व्यवसाय तेजी में होता था; परंतु इस बार बिक्री घट गई है । यहां का वातावरण हर्षाेल्लास से नहीं, अपितु भय से भरा हुआ है ।

२. कुश्ती संगठक मलय कुमार दत्ता ने कहा कि युवा उत्साहित हैं; परंतु वयस्क चिंता में हैं ।

३. चितगांव के गौतम दत्ता ऐसा मानते हैं कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्थिति अच्छी है ।

४. हिन्दू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ ने बताया कि आक्रमणकारियों को कठोर दंड दिया गया, तभी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास बढेगा ।

गृह सलाहकर जहांगीर का क्षोभजनक वक्तव्य

(और इनकी सुनिए ) ‘दुर्गा पूजा मादक पदार्थाें के साथ मनाई नहीं जा सकती !’

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह सलाहकार लेफ्टनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने सुरक्षा बैठक में कहा कि दुर्गापूजा मादक पदार्थाें के साथ मनाई नहीं जा सकती । उन्होंने मूर्ति विसर्जन का समय सायंकाल ७ बजे तक सुनिश्चित किया तथा पूजा समितियों में ७ सदस्यों की सीमा भी सुनिश्चित की ।

जहांगीर के इस वक्तव्य का देश के तथा विदेशों के हिन्दू संगठनों ने कडी आलोचना कर उनसे क्षमायाचना करने की मांग की । हिन्दुओं का यह कहना है कि सरकार हिन्दुओं की सुरक्षा का दावा तो करती है; परंतु ऐसे वक्तव्य अपमानजनक हैं तथा वे आयोजकों पर कडी कार्रवाई कर रहे हैं ।

संपादकीय भूमिका 

  • हिन्दुओं को तथा विश्व को मूर्ख बनाने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इस प्रकार के वक्तव्य दे रही है, यह वहां हुई ७ मूर्तियों की तोडफोड से ध्यान में आता है ! बांग्लादेश के हिन्दू तथा उनके धार्मिक स्थल असुरक्षित हैं, यह तो सर्वविदित है !
  • दुर्गापूजा में मादक पदार्थाें का उपयोग किया जाता है, ऐसा बताकर दुर्गापूजा को अपकीर्त बनाने का यह प्रयास है । पूरे विश्व के हिन्दुओं तथा उनके संगठनों को इसका विरोध करना चाहिए !