Bangladeshi Infiltrators Arrest : गोहाटी (असम) से १३ बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाया गया !

कुछ ही दिन भारत की सीमा में की थी घुसपैठ l

गोहाटी (असम) : बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को बांग्‍लादेश वापस भेजने के भारत के निरंतर प्रयासों के कारण (‘पुश-बैक’ के कारण) सीमा सुरक्षा बल एवं ‘बॉर्डर गार्ड्‌स बांग्‍लादेश’ के मध्‍य तनाव है । विशेषकर मेघालय एवं बंगाल इन राज्‍यों की सीमा पर तनावपूर्ण स्‍थिति है । ऐसे में २१ जून की सवेरे असम पुलिस ने यहां से १३ बांग्‍लादेशी नागरिकों को बंदी बनाया । उन्‍होंने कुछ ही दिन पूर्व भारत में घुसपैठ की थी, यह जानकारी पुलिस को मिली थी । आर्यनगर के एक अतिथिगृह से महिलाओं बच्‍चों सहित इन १३ घुसपैठियों को पकडा गया ।

दलाल एवं मध्‍यस्‍थों के मध्‍य के जाल को ध्‍वस्‍त करने का पुलिस का प्रयास

वर्तमान समय में पुलिस घुसपैठियों से कागदपत्र, आश्रय एवं अन्‍य स्‍थानों पर जाने के लिए यातायात की व्‍यवस्‍था करानेवाले दलालों एवं मध्‍यस्‍थों का जाल खोजने का प्रयास कर रही है ।

कैसे मिली जानकारी ?

१६ जून को गोहाटी के एल्.जी.बी.आई. हवाई अड्डे पर फर्जी आधारकार्ड रखने के प्रकरण में, पकडी गई एक बांग्‍लादेशी युवती से पूछताछ के समय इन १३ बांग्‍लादेशी नागरिकों की घुसपैठ की जानकारी सामने आई ।

पिछले कुछ महिनों में प्रशासन ने नए सिरे से घुसपैठिए सैकडों बांग्‍लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा है, ऐसी जानकारी ‘सेंटिनेल असम’, इस समाचार जालस्‍थल ने दी । १२ जून को गोहाटी रेल स्‍थानक से ९ बांग्‍लादेशी नागरिकों को बंदी बनाया गया, जबकि ११ अप्रैल को दिसपुर क्षेत्र से ४ बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को बंदी बनाकर बांग्‍लादेश वापस भेजा गया ।