Akola Missionaries Conversion Racket : अंधार सांगवी (जिला अकोला, महाराष्ट्र) में ४० ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासी हिन्दुओं के धर्मांतरण का प्रयास !

मिशनरी पुलिस की हिरासत में !

अकोला – जिले के अंधार सांगवी (तहसील पातुर) में ११ सितंबर को धर्मांतरण करने के आरोप से तनाव उत्पन्न हुआ । बाहर से आए ३० से ४० ईसाई मिशनरियों की उपस्थिति के कारण क्रोधित ग्रामवासियों ने सीधे सोनाजी शिंदे के घर पर धावा बोला । ईसाई मिशनरी आदिवासी समुदाय के हिन्दुओं के धर्मांतरण के लिए आए हैं, यह समाचार गांव में फैल गया । इस संबंध में पुलिस ने ४० ईसाई मिशनरियों को हिरासत में लिया है । किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो; इसके लिए गांव में बडी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ।

१. सोनाजी शिंदे के घर एकत्रित ईसाई मिशनरियों से प्रश्न पूछने के लिए ग्रामवासियों की बडी भीड उमड गई । इस समय दोनों समूहों में शाब्दिक विवाद हुआ तथा वहां का वातावरण बिगडने की स्थिति बन गई ।

२. पुलिस ने ईसाई मिशनरियों को हिरासत में लिया । पुलिस ने इन मिशनरियों के नाम, गांव, आधारकार्ड की पडताल, साथ ही उनके जवाब प्रविष्ट किए तथा अन्य नागरिकों से शांति बनाए रखने का आवाहन किया ।

मिशनरियों पर कठोर कार्यवाही करें ! – विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की मांग

अंधार सांगवी में किए गए धर्मांतरण के इस प्रयास के उपरांत पातुर तहसील के, साथ ही बार्शी टाकळी गांव के विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता चान्नी पुलिस थाने पहुंचे । उन्होंने ईसाई मिशनरियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की ।

३. आदिवासी समुदाय के देवानंद चवरे ने कहा कि मैं आदिवासी समुदाय का कार्यकर्ता हूं । हमारे गांव के निवासी सोनाजी शिंदे ने मुझे धर्मांतरण करने के लिए ५० सहस्र से १ लाख रुपए देने का लालच दिया । (धर्मांतरण के लिए लालच देनेवाले धूर्त ईसाई ! इससे राज्य में धर्मांतरणविरोधी कानून की कितनी आवश्यकता है, यह ध्यान में आता है । – संपादक) ये ३० से ४० ईसाई मिशनरी लोगों से ‘आप यीशू की प्रार्थना के लिए आईए, उससे आपका पैर ठीक होगा । आप हमारे धर्म में नहीं आए तो आपका पैर ठीक होगा ही नहीं ।’, ऐसा कह रहे थे । मैंने इसकी जानकारी गांव के सरपंच चवरे को दी । उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी धर्मांतरण के लिए आदिवासी समाज पर दबाव न डालें ।

संपादकीय भूमिका 

  • ईसाई मिशनरी हिन्दुओं को लालच देकर उनका धर्मांतरण करने का साहस न दिखा पाए, इस प्रकार की कार्रवाई सरकार को उन पर करनी आवश्यक है !
  • हिन्दुओं का धर्मांतरण टालने हेतु उन्हें धर्म की शिक्षा देने की अत्यंत आवश्यकता है । इसके लिए अब हिन्दुओं के धार्मिक संगठनों को ठोस कदम उठाने चाहिएं !