विधायक जितेन्द्र आव्हाड के सनातन विरोधी बयान की योगऋषि रामदेव बाबा ने की आलोचना !

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) – हिन्दू धर्म में जन्म लेने वाले कुछ लोग धर्म पर कलंक लगाने का कार्य कर रहे हैं । जिस धर्म एवं संस्कृति में उनका जन्म हुआ, जिन पूर्वजों की वे सन्तान हैं, उन्हीं को वे ‘हिन्दू आतंकवाद’, ‘सनातन आतंकवाद’ कह रहे हैं । जब कोई प्रसंग घटित होता है, उस समय यही लोग कहते हैं कि ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’ ; किन्तु हिन्दू, हिन्दुत्व एवं सनातन धर्म को आतंकवाद से जोडकर सबसे बडा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विवाद उत्पन्न किया जा रहा है । साथ ही, ये लोग देश के संविधान की भावना के विरोध में भी कार्य कर रहे हैं । ईश्वर उन्हें बुद्धि दे एवं शीघ्र ही उन्हें राजनीति से ‘मोक्ष’ प्राप्त हो, ऐसी प्रार्थना मैं करता हूं — ऐसे शब्दों में योगऋषि रामदेव बाबा ने शरदचन्द्र पवार गुट के विधायक जितेन्द्र आव्हाड की आलोचना की । वे प्रसारमाध्यमों से बात कर रहे थे ।
आव्हाड ने यह कथन किया था कि ‘सनातन धर्म नाम का कुछ भी अस्तित्व में नहीं था, वह केवल एक विचारधारा है, जिससे भारत का अहित हुआ है’ ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
Bhopal Terror Module : ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के ‘मिशन-२०४७’ के अनुसार समस्त आतंकवादी बाहर आकर सत्ता उलट देंगे !
(और इनकी सुनिए…) “भारत के विरुद्ध युद्ध छेडे बिना कोई विकल्प नहीं बचेगा !” – Khawaja Asif