हिमाचल प्रदेश स्थित जलप्रपात के समीप की घटना

नई दिल्ली – हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगडा जनपद में स्थित एक जलप्रपात के निकट एक विदेशी पर्यटक द्वारा वहां बिखरे प्लास्टिक एवं कचरे को उठाकर कूडादान में डालते हुए एक चलचित्र (वीडियो) सामने आया है । इसमें वह कह रहा है – “मैं प्रतिदिन यहां बैठता हूं एवं लोगों से कहता हूं – कचरा उठाओ तथा परिवेश को स्वच्छ रखो ।” यह चलचित्र ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) माध्यम से बडे पैमाने पर प्रसारित हुआ है ।
इस चलचित्र पर लोगों ने व्यक्त की निम्न प्रतिक्रियाएं –
१. स्वच्छता बनाए रखने का उत्तरदायित्व भारतवासियों का होना चाहिए; परन्तु वह एक विदेशी व्यक्ति निभा रहा है ।
२. यह लज्जाजनक बात है कि एक विदेशी यहां स्वच्छता कर रहा है, जबकि हमारे अपने लोग कचरा फैला रहे हैं ।
३. यह हमारी मानसिकता की समस्या है । लोग समझते हैं कि स्वच्छता बनाए रखना सरकार का कार्य है; जबकि वह प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है ।
४. जब तक हमारी विचारधारा परिवर्तित नहीं होगी, तब तक देश स्वच्छ नहीं हो सकता ।
संपादकीय भूमिकायह बात भारतवासियों के लिए लज्जाजनक है ! यदि विदेशी नागरिकों को भारतवासियों से यह कहना पड़ रहा है कि ‘स्वच्छता बनाए रखें’, तो इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या हो सकती है ? |
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Europe Heatwave : यूरोप में उष्णता की लहर – तापमान ४० अंश सेल्सियस से अधिक ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
Drug Combinations Ban : केंद्र सरकार द्वारा १६ प्रकार की मिश्रित औषधियों पर प्रतिबंध ।
देवभूमि को कचरे से मत भरो । – Foreign Women Tourist