पैरासिटामोल (Paracetamol), अमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) एवं त्वचा से संबंधित औषधियों का समावेश ।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण लिया गया निर्णय ।

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने १६ प्रकार की ‘फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन’ (मिश्रित औषधियों) के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘औषधि तथा सौंदर्य प्रसाधन कानून’ की धारा २६ए के अंतर्गत यह आदेश दिया है । यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद लिया गया है ।
🚫 Central Government Bans 16 Fixed-Dose Combination Drugs
Several drug combinations containing Paracetamol, Amoxicillin, and certain skin-treatment medicines have been banned after health experts flagged them as unsafe.
The move aims to protect public health and curb the use… pic.twitter.com/pkbCLbDv5v
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 21, 2026
ये औषधियां रोग ठीक करने के लिए अधिक प्रभावी नहीं हैं, बल्कि इनके उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य को बडा खतरा निर्माण हो सकता है, इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया गया है । सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ‘ड्रग्स टेक्निकल एडवायजरी बोर्ड’ ने एक विशेषज्ञ समिति की स्थापना की थी । इस समिति ने ‘क्लिनिकल डेटा’ तथा औषधियों के परिणामों का गहन अध्ययन किया । इसके बाद इन १६ मिश्रित औषधियों को रोगियों के लिए अनुपयोगी तथा हानिकारक बताते हुए इन्हें बाजार से तुरंत हटाने के लिए कहा गया है ।
प्रतिबंधित की गई १६ औषधियों के नाम
१. ॲसिटिल सैलिसिलिक ॲसिड + इथोहेप्टाजिन
२. एलोवेरा अर्क, एलेंटोइन, अल्फा टोकोफेरोल ॲसिटेट, डी-पैन्थेनॉल, विटामिन ए
३. एलोवेरा अर्क, विटामिन ई, डायमेथिकोन + ग्लिसरीन
४. एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + विटामिन ई
५. एलोवेरा + ऑरेंज ऑयल
६. एलोवेरा, जोजोबा ऑयल, गेहूं का तेल + टी ट्री ऑयल
७. एलोवेरा + विटामिन ई हर्बल मिश्रण
८. डायसाइक्लोमाइन, पैरासिटामोल, क्लिडिनियम ब्रोमाइड
९. डायसाइक्लोमाइन, पैरासिटामोल, क्लिडिनियम ब्रोमाइड, क्लोर्डियाझेपॉक्साइड
१०. ग्लाइक्लाझाइड + क्रोमियम पिकोलिनेट
११. पैरासिटामोल + लिग्नोकेन
१२. अमोक्सिसिलिन, सेराटिओपेप्टिडेज, लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स
१३. अमोक्सिसिलिन, क्लोक्सासिलिन, लैक्टिक ॲसिड बैसिलस, सेराटिओपेप्टिडेज
१४. अमोक्सिसिलिन + सेराटिओपेप्टिडेज
१५. सेफाड्रॉक्सिल + प्रोबेनेसिड
१६. सेफुरॉक्सिम + सेराटिओपेप्टिडेज
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश