
नई दिल्ली – चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग विगत १७ दिनों से लुप्त ( गायब) हैं । विगत कुछ दिनों से उनका कहीं भी सार्वजनिक वक्तव्य नहीं दिख रहा है । उनकी कहीं भी कोई भेंटवार्ता प्रकाशित नहीं हुई है । दूसरी ओर उनके निकटस्थ अधिकारी भी परिवर्तित किए हैं । ६ एवं ७ जुलाई को ब्राजील देश में होने वाली ‘ब्रिक्स’ देशों की बैठक में वे सम्मिलित नहीं होंगे । विगत १२ वर्षों में प्रथम बार वे इस बैठक में सम्मिलित नहीं होंगे । कुछ दिनों पूर्व अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘चीन सम्राट का अंत होने वाला है’, ऐसी भविष्यवाणी की थी । वह अब सत्य होने वाली है अथवा क्या ? चीन में सत्ता परिवर्तन होनेवाला है क्या ?, ऐसे प्रश्न उपस्थित हो रहे हैं ।
शी जिनपिंग ७ से १० मई २०२५ के कालावधि में रूस के दौरे पर थे । उसके उपरांत वे कहीं भी नहीं दिखे । उनका कहीं वक्तव्य नहीं आया । कहीं छायाचित्र भी प्रकाशित नहीं हुआ । साथ ही सामाजिक माध्यमों में उनकी एक भी पोस्ट नहीं दिखी ।
शी जिनपिंग के अस्वस्थ होने की संभावना
शी जिनपिंग को कोई गंभीर रोग हुआ हो सकता है । कुछ दिनों पूर्व बेलारूस के राष्ट्रपति की भेंट के समय उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था ।
चीन में सत्ता परिवर्तन की संभावना
चीन में ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चायना’ यह एकमात्र पक्ष है । इस पक्ष का महासचिव ही राष्ट्रपति एवं सैन्य को नियंत्रित करने वाले आयोग के प्रमुख होते हैं । वर्तमान में जिनपिंग के पास राष्ट्रपति सहित यह दोनों पद हैं; परंतु वर्तमान में सभी बडे निर्णय लेने का अधिकार उनसे छीन लिया गया है, ऐसा बताया जा रहा है । अब यह अधिकार ‘एजेंसी ऑफ डिसीजन मेकिंग’ नामक नई समिति के पास चला गया है । इससे शी जिनपिंग के विरुद्ध राजनीतिक उथल-पुथल चालू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
China Nuclear Bomb : चीन ने दुर्गम रेगिस्तान में स्थापित किए ८० से अधिक परमाणु बम प्रक्षेपण के केंद्र ।
Jammu Kashmir Dispute : चीन तथा पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर संबंधी वक्तव्य को भारत ने निरस्त किया ।
India Distorted Map : जम्मू-कश्मीर एवं पूर्वोत्तर भारत को क्रमशः पाकिस्तान अथवा चीन का भाग दर्शाया !
Trump China Visit : अमेरिका एवं चीन साझेदार बनें, प्रतिद्वंद्वी नहीं ! — चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
आर्केडिया (अमेरिका) नगर की महापौर चीन के लिए कर रही थीं गुप्तचरी !
China Ex Defense Ministers : चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार की घटना में फांसी का दंड ।