Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।

काठमांडू (नेपाल) – नेपाल सरकार ने १ रुपये के नए सिक्के को अनुमति दे दी है, जिसमें पहले दर्शाया गया विवादित नक्शा हटा दिया गया है । इस नक्शे में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख एवं कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था । नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की सरकार ने मई २०२० में यह नया राजनीतिक नक्शा लागू किया था ।

अब इस नक्शे के स्थान पर सिक्के पर ‘लो ग्याकर मठ’ का चित्र अंकित किया जाएगा । यह नेपाल के सबसे प्राचीन बौद्ध मठों में से एक माना जाता है ।

भारत एवं नेपाल के बीच लिपुलेख, कालापानी तथा लिम्पियाधुरा को लेकर लंबे समय से सीमा विवाद बना हुआ है । नेपाल इन क्षेत्रों पर अपना दावा करता है, जबकि भारत इन्हें अपना अभिन्न हिस्सा मानता है ।

संपादकीय भूमिका

नेपाल बहुसंख्यक हिन्दू आबादी वाला देश होने के बाद भी सिक्के पर किसी हिन्दू प्रतीक के स्थान पर बौद्ध मठ का चित्र क्यों रखा गया ? यह प्रश्न नेपाल के हिन्दुओं को अपनी सरकार से पूछना चाहिए ।