Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।

रूस ने आक्रमण की हुई नौका

कीव (युक्रेन) – रूस ने काले सागर में भारतीय नाविक काम कर रही मालढुलाई नौका पर क्षेपणास्त्र से आक्रमण किया । इस आक्रमण में नौका में स्थित ६ लोग मारे गए ।

ओडेसा बंदरगाह के पास तुर्किए की स्वामित्ववाली तथा जिस पर गिनी-बिसाऊ का ध्वज लगा था, उस ‘गोल्डन लियो’, नौका पर रूस ने लगातर ३ क्षेपणास्त्र दागे । इस नौका में भारत एवं सीरिया के कुल १७ नाविक तथा १ युक्रेनियन कैप्टन कार्यरत था । इस आक्रमण में कैप्टन, साथ ही अन्य ५ लोगों की मृत्यु हुई है । ४ लोग लापता हैं तथा ८ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है । सुरक्षित निकाले गए नाविकों में से २ नाविक घायल हैं, जिनका उपचार हो रहा है।

रूस ने युक्रेन की राजधानी कीवसहित खारकीव, जापोरिजिया एवं सुमी, इन शहरों पर भी क्षेपणास्त्र एवं ड्रोन के द्वारा आक्रमण किए । इन आक्रमणों में ८ लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं । इस आक्रमण में शहरी क्षेत्र, गोदामों एवं अन्य संपत्ति को बडी क्षति पहुंची है । इसके उत्तर के रूप में युक्रेन ने रूसी नौकाओं पर आक्रमण किया तथा उसके उत्तर के रूप में रूस ने युक्रेन से संबंधित काले सागर में स्थित नौकाओं पर क्षेपणास्त्रों से आक्रमण किया । इस आक्रमण में भारतीय नाविक की मृत्यु होने की बात कही जा रही है ।