Jantar Mantar Protest : जंतरमंतर पर चल रहा २३ दिन का अनशन समाप्त ।

नई दिल्ली – दिल्ली के जंतरमंतर में पिछले २३ दिन से अनशन पर बैठे ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ के ३ कार्यकर्ताओं ने २३ दिन उपरांत अपना अनशन समाप्त किया । विरोधी दलों के सांसदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों के प्रतिनिधि मंडल के अनशन समाप्त करने के आवाहन पर उन्होंने अनशन समाप्त किया । नेहा, मनीष एवं आमीन ये तीन कार्यकर्ता यह अनशन कर रहे थे । प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि संसद के वर्षाकालीन अधिवेशन में छात्रों की मांगें रखी जाएंगी तथा राजनीतिक एवं जनआंदोलन के माध्यम से यह लडाई चालू रखी जाएगी ।

इस संगठन ने अब संसद के वर्षाकालीन सत्र की अवधि में पूरे देश में एक माह का आंदोलन चलाने की घोषणा की है । केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं ‘राष्ट्रीय परीक्षा संस्था एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२०’के विरोध में यह अभियान चलाया जानेवाला है, साथ ही स्पर्धा परिक्षाओं में होनेवाली कथित अनियमितताओं के विषय में उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की मांग भी चालू रखी जाएगी, यह संगठन ने स्पष्ट किया ।