Modi NEET Paper Leak : प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए – प्रधानमन्त्री मोदी

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली – ‘नीट’ (NEET – नेशनल एलिजिबिलिटी कम एण्ट्रेन्स टेस्ट अर्थात राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा) प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण में सम्मिलित १३ लोगों को बन्दी बनाया गया है । जो लोग इसके लिए उत्तरदायी हैं, उनके विरुद्ध सबसे कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा करने का साहस न कर सके, ऐसा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षाकालीन अधिवेशन की पृष्ठभूमि में भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन के संसदीय दल की बैठक में कहा, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी ।

प्रधानमन्त्री मोदी ने बैठक में आगे कहा कि उत्तरदायी लोगों को पकडने के बाद सरकार ने पुनः परीक्षा आयोजित की है । प्रश्नपत्रिका लीक का प्रकरण अत्यन्त गंभीर अपराध है । भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी राज्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए । विद्यार्थियों के भविष्य से सम्बन्धित किसी भी विषय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए । राज्य सरकारों को परीक्षा प्रणाली सुरक्षित बनानी चाहिए । ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ करना होगा ।