राहुल गांधी एवं प्रियांका वाड्रा ने आंदोलन में लिया सहभाग ।

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्यागपत्र की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना आंदोलन किया । इस समय लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की सांसद प्रियांका वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिलकार्जुन खर्गे सहित कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित थे । इसमें विशेष बात यह कि यह परिसर सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होने से वहां आंदोलन की अनुमति नहीं दी जाती । इसलिए कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस वहां आई, परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता वही रूके रहे । कांग्रेस ने बिना किसी को जानकारी देते हुए अत्यंत गुप्त पद्धति से इस आंदोलन की तैयारी की थी । अकस्मात ही किए गए इस आंदोलन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चरणजीत सिंह चन्नीसहित अनेक नेताओं को अपने अधिकार (हिरासत) में लिया, परंतु तब भी वहां आंदोलन जारी था ।
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi were detained and later released after leading a protest near the Prime Minister's residence.
Despite knowing that the PM's residence is a high-security zone where protests are prohibited, Congress workers went ahead with the… pic.twitter.com/wVPBCyQLyv
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 21, 2026
जंतरमंतर पर ‘कॉकरोच जनता दल’ का आंदोलन चल रहा है ।
जंतरमंतर पर २१ जुलाई को ३२ वें दिन भी आंदोलन किया गया । दोपहर १२ बजे तक सहस्रों आंदोलनकारी आंदोलनस्थल पर पहुंचे थे । सवेरे सुरक्षा देने के लिए जब पुलिस आई, तब आंदोलनकारियों ने ‘दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद’के नारे लगाए । पुलिस ने २० जुलाई की सायंकाल को आंदोलनकारियों को जंतरमंतर से हटाया था, परंतु देररात वे पुनः एकत्रित हुए ।
‘कॉकरोच जनता दल’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि आज हम संसद पर मोर्चा नहीं निकालेंगे, क्योंकि इस सरकार ने एवं पुलिस ने छात्रों का रक्त बहाया है । उन्हें छात्रों की चिंता नहीं है, परंतु हमें है । (क्या इन छात्रों को पुलिसकर्मियों की तथा सरकारी संपत्ति की चिंता है ?’, इसका उत्तर अभिजित दीपके क्यों नहीं देते ? – संपादक)
सोनम वांगचुक को अन्य चिकित्सालय में स्थानांतरित करने का न्यायालय का आदेश ।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग चिकित्सालय से मेदांता चिकित्सालय में स्थानांतरित करने का आदेश दिया । न्यायालय ने कहा कि उनके उपचार के लिए मेदांता चिकित्सालय के डॉक्टरों का पेनल तैयार करेगा । वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंगमो द्वारा प्रविष्ट याचिका पर न्यायालय ने यह आदेश दिया । वांगचुक पिछले २४ दिन से अनशन कर रहे हैं । २० जुलाई को उन्होंने कहा था कि पुलिस की क्रूरता देखने के उपरांत मैं मेरा अनशन चालू रखूंगा । (आंदोलनकारियों द्वारा की गई हिंसा में ११५ से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, साथ ही पुलिस के तथा निजी वाहनों में तोडफोड की गई । क्या यह क्रूरता नहीं है ? क्या वांगचुक को यह गांधीगिरी लगती है ? – संपादक)
Somalians Life Imprisonment : नौका को हडपकर अपहृत कर्मियों को बंधक बनाने वाले सोमालिया के ४४ नागरिकों को आजीवन कारावास का दंड !
Modi NEET Paper Leak : प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए – प्रधानमन्त्री मोदी
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
Mumbai Police : मुंबई में २३ जुलाई से ६ अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू