
नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर से २ चीनी मोबाइल ऐप्स हटाने का आदेश दिया है । इस आदेश के अनुसार ‘बैट-बीएमएस’ एवं ‘ईपॉच ली-आयन’ नामक दोनों ऐप्स हटा दिए गए हैं । इन ऐप्स का उपयोग करके सडकों पर चल रही ई-रिक्शाओं को दूर से बंद किया जा रहा था । कई लोग इन ऐप्स की सहायता से कहीं से भी ई-रिक्शा को नियंत्रित कर रहे थे तथा चलते-चलते उन्हें अचानक रोक दे रहे थे । इससे अनेक प्रकार के संकट उत्पन्न हो रहे थे । घटना का संज्ञान लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दोनों ऐप्स हटाने का आदेश दिया ।
१. ‘बैट-बीएमएस’ ऐप का उपयोग बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है । प्रत्येक ई-रिक्शा में लगी लिथियम-आयन बैटरी में ब्लूटूथ-सक्षम बीएमएस प्रणाली होती है । दावा किया गया कि ‘बैट-बीएमएस’ ऐप इस प्रणाली को हैक कर ई-रिक्शा को बंद कर रहा था ।
२. इस विषय पर साइबर विशेषज्ञ साक्षर दुग्गल ने भी चिंता व्यक्त की है । उन्होंने इसे साइबर सुरक्षा का गंभीर विषय बताया । उनका कहना है कि भारत पिछले दो वर्षों से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र में बडी मात्रा में निवेश कर रहा है तथा पूरी दुनिया की नजर भारत पर है, किंतु यह क्षेत्र अभी नया है। जैसे-जैसे इसका विस्तार होगा, वैसे-वैसे चुनौतियां भी बढेंगी ।
३. साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, बीएमएस (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) बहुत सस्ते होते हैं । इसलिए इनमें सुरक्षा के कडे मानक या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती । इसी कारण इनका ब्लूटूथ हमेशा चालू रहता है । यदि किसी को इस प्रणाली का अनाधिकृत एक्सेस मिल जाए तथा वह चलते हुए ई-रिक्शा की बैटरी अचानक बंद कर दे, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है । इससे चलते हुए ई-रिक्शा का भीषण हादसा होने की आशंका रहती है ।
ISI Agent Arrest : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों तक पैसे पहुंचाने वाले एजेंट को बंदी बनाया गया ।
Surajya Abhiyan : वर्षाऋतु में पेडों का गिरना मनुष्यनिर्मित आपदा – अभिषेक मुरुकटे, समन्वयक, सुराज्य अभियान
Pakistan Threatens India : (और इनकी सुनिए …) ‘यदि भारत ने पानी रोका, तो परमाणु युद्ध होगा ’ – पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री
Ram Temple Theft : नोटों के बंडल चुराकर मोजों में छिपाते हुए ५ कर्मचारी दिखाई दिए !
‘मारक विचारधारा’ को जड से उखाड फेंकने के लिए एकत्रित होकर काम कीजिए । – India At UN
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : राज्य में सूचना-प्रौद्योगिकी से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के लिए वैकल्पिक मराठी शब्द कोश नहीं !