|

भोपाल (मध्य प्रदेश) – यहां के हमीदिया यानी ‘पी.एम. श्री एक्सेलन्स कालेज’ की प्राचार्या पुष्पलता चौकसे ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से आनेवाले अजान की ध्वनि एवं विश्वविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण के विषय में राज्य सरकार में परिवाद किया है ।
१. प्राचार्या चौकसे ने आरोप लगाया है कि इस विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग का भवन जिस भूमि पर निर्माण किया जाने वाला था, उस भूमि पर अतिक्रमण करके मस्जिद का निर्माण किया गया है । उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय की भूमि का सीमांकन करने की मांग की है ।
२. प्राचार्या चौकसे ने बताया कि इस मस्जिद से होनेवाले अजान की ध्वनि से विद्यालय के नियमित वर्गों एवं परीक्षा के समय विद्यार्थियों की पढाई में अडचन आती है । भोपाल के जिलाधिकारी को इस संदर्भ में जानकारी दी गई थी, उन्होंने अधिकारियों को सीमांकन करने के निर्देश भी दिए थे ।
३. ‘आज तक’ समाचार वाहिनी के प्रतिनिधि जब विश्वविद्यालय गए, तब विश्वविद्यालय की ग्रंथपाल अमिता सिंह ने ग्रंथालय की भीत से सटी मस्जिद का स्थान दिखाया । उन्होंने बताया कि ग्रंथालय में अनेक बार चोरी की घटनाएं हुई हैं । इसके विरोध में पुलिस से परिवाद भी की गई है ।
मस्जिद ३०० वर्ष पुरानी होने का दावा
मस्जिद के इमाम हाफीज मोहम्मद फारूख ने प्राचार्या के आरोपों को पूर्णतः अस्विकार करते हुए कहा कि, मस्जिद अनुमानसे ३०० वर्ष पुरानी है। एवं वह विश्वविद्यालय की भूमि पर नहीं, अपितु वक्फ भूमि पर बनी है । केवल मस्जिद के विषय में ही परिवाद क्यों की जा रहा है ? पास में एक मंदिर भी है । वहां की आवाज के विषय में परिवाद क्यों नहीं की गया ? हम परीक्षा के समय लाउडस्पीकर की आवाज कम कर देते हैं ।
भाजपा एवं कांग्रेस के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्राचार्या का समर्थन करते हुए हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शक तत्त्वों एवं मध्य प्रदेश ध्वनि नियंत्रण कानून का उल्लंघन किया जा रहा है । कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्राचार्या पर राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित होने का आरोप लगाया एवं कहा कि मस्जिद समिति ने पहले ही लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने को बताया है ।
संपादकीय भूमिकासरकार को इस प्रकरण की गहन जांच करने के साथ ही पहले मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारने चाहिए ! |
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।