|

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध शोधकर्ता श्री नीलेश नीलकंठ ओक के क्रांतिकारी शोध पर आधारित ‘महाभारत का काल निर्धारण’ यह वृत्तचित्र १३ जून को प्रदर्शित हो रहा है, ऐसी जानकारी ‘प्राच्यम स्टूडियोज’ के संस्थापक श्री प्रवीण चतुर्वेदी ने ‘सनातन प्रभात’ को दी । उन्होंने बताया कि इस वृत्तचित्र में ज्योतिषशास्त्र, पुरातत्त्वशास्त्र, समुद्रशास्त्र तथा हिन्दुओं के प्राचीन धर्मग्रंथों को जोड़कर महाभारत युद्ध का वास्तविक कालखंड किस प्रकार उजागर किया गया है, यह दर्शाया गया है । यह वृत्तचित्र अंग्रेजी भाषा में है एवं शीघ्र ही हिंदी भाषा में भी प्रदर्शित किया जाएगा ।
१. इस डॉक्युमेंट्री में श्री ओक द्वारा किए गए शोध को प्रस्तुत किया गया है । इस शोध में उन्होंने ज्योतिष, पुरातत्त्व तथा ग्रंथों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है कि महाभारत युद्ध का कालखंड ईसा पूर्व ५५७१ वर्ष है ।
२. यह वृत्तचित्र पाश्चात्य इतिहासकारों की धारणाओं को चुनौती देता है, जिन्होंने भारतीय हिन्दू परंपराओं को खंडित तथा अर्वाचीन बताया था ।
३. आकर्षक दृश्यों, प्राचीन संदर्भों एवं खगोलीय अनुकरण के माध्यम से, यह वृत्तचित्र इस बात को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है कि ‘महाभारत एक ऐतिहासिक सत्य है’।
४. वर्ष २०२१ में ‘प्राच्यम स्टुडियोज’ ने हिन्दू धर्म के विभिन्न अंगों को उजागर करनेवाले १० ‘इंडिक’ (भारतीय परंपराओं पर आधारित) वृत्तचित्र बनाने का संकल्प लिया था। यह वृत्तचित्र उस श्रृंखला का पांचवां वृत्तचित्र है ।
Presenting the official poster of our upcoming film: "Dating The Mahabharata" – A 10 Indic Film Series Based on the groundbreaking research of one of Nilesh Nilkanth Oak, this film establishes the authencity of our Itihaas by scientifically dating The Great Epic – Mahabharata,… pic.twitter.com/yZuVI7vegA
— Prachyam (@prachyam7) June 4, 2025
‘महाभारत का काल निर्धारण’ वृत्तचित्र कैसे देख सकते हैं ?

यह वृत्तचित्र ‘प्राच्यम’ के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा । यहां पर इस फिल्म की गुणवत्ता और भी उच्चस्तरीय होगी ।
4K रेजोल्यूशन, डॉल्बी डिजिटल साउंड जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर इस डॉक्युमेंट्री को और अधिक आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा । साथ ही ‘एक्सटेंडेड डायरेक्टर्स कट’ अर्थात वृत्तचित्र के अतिरिक्त अंश भी यहां उपलब्ध होंगे । यह ऐप प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है ।
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Warship ‘INS Malvan’ : भारतीय नौसेना द्वारा ‘मालवण’ युद्धपोत के ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) दर्शाए गए नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !