Pune Love Jihad : हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास कर सुफियान खान ने उसका मानसिक उत्पीडन किया ।

पुणे – १८ वर्ष की एक हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाने के लिए उसका पीछा करना, उसके द्वारा निरंतर मना कर भी उसे भिन्न-भिन्न चल-दूरभाष क्रमांकों से संदेश भेजकर उसे कष्ट पहुंचाना तथा उसे धमकी दिए जाने के प्रकरण में धर्मांध सुफियान खान के विरुद्ध यहां के समर्थ पुलिस थाने में अपराध पंजीकृत किया गया है ।

१. प्राप्त शिकायत के अनुसार पीडित हिन्दू युवती तथा संदिग्ध आरोपी सुफियान खान का विद्यालय में पढाई की अवधि में एक-दूसरे से परिचय हुआ था ।

२. अक्टूबर २०२४ में सुफियान ने इस युवती के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा था, जिसे युवती ने सुस्पष्टता से अस्वीकार किया, परंतु उसके उपरांत भी उसने निरंतर भिन्न-भिन्न चल-दूरभाष क्रमांकों से उसे संदेश भेजकर उसका उत्पीडन करना चालू रखा ।

३. पीडित युवती द्वारा उसके क्रमांक को ब्लॉक किए जाने के उपरांत सुफियान ने उसके अन्य मित्रों के चल-दूरभाष क्रमांकों का उपयोग कर उसे कष्ट पहुंचाना चालू ही रखा । उसने वॉट्स एप से युवती की दादी के घर का छायाचित्र भेजकर ‘तुमने मुझसे बात नहीं की, तो मैं आत्महत्या करूंगा’, साथ ही ‘तुमने मेरी बात नहीं सुनी, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे’, ऐसी धमकियां दीं ।

४. पीडिता द्वारा सुफियान का क्रमांक ‘ब्लॉक’ किए जाने के उपरांत उसकी सहेली मरियम शेख ने पीडिता को कॉल कर ‘तुमने यदि पुलिस में शिकायत की, तब भी सुफियान को कुछ नहीं होगा’, ऐसी धमकी दी, इसका उल्लेख भी शिकायत में किया गया है । (लव जिहाद चलानेवाले मुसलमान युवकों को मुसलमान युवतियों का भी समर्थन होता है, यही इस घटना से दिखाई देता है – संपादक)

संपादकीय भूमिका

भारत के धर्मांध मुसलमानों में कानून का लेशमात्र भी भय न होने से वे उद्दंड बन चुके हैं । उसके कारण ही लव जिहाद, लैंड जिहाद एवं दंगे हो रहे हैं । इन लोगों को सीधे रास्ते पर लाने के लिए सरकार क्या करनेवाली है ?