जिमों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
(जिम याने कसरत करने का स्थान )

भोपाल (मध्यप्रदेश) – भोपाल स्थित टीआईटी कॉलेज में ‘लव जिहाद’ की एक घटना के बाद, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने ‘जिम जिहाद’ के विरोध में अभियान शुरू किया है । इसके अंतर्गत नगर के जिमों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है और जिम संचालकों से ‘लव जिहाद’ जैसी घटनाओं का समर्थन न करने की शपथ दिलवाई जा रही है । कई संचालकों ने इसका समर्थन करते हुए यह शपथ ली है । यह अभियान अभी तो राजधानी भोपाल में चल रहा है, इस अभियान को राज्य के अन्य नगरों में भी आरम्भ किया जाएगा ।
बजरंग दल का आरोप है कि जिमों में कुछ मुस्लिम प्रशिक्षक व्यक्तिगत प्रशिक्षण के नाम पर हिन्दू लड़कियों से मेलजोल बढ़ा रहे हैं और उन्हें ‘लव जिहाद’ में बांध रहे हैं ।
इस घटना में स्थानीय पुलिस ने कुछ जिमों में आवश्यक सूचना एकत्र करने के लिए भ्रमण किया था, अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई होने की सूचना नहीं है ।
राज्य में बीजेपी की ही सरकार होते हुए ऐसे अभियान की आवश्यकता ही क्या ? – कांग्रेस का प्रश्न
कांग्रेस नेता तथा मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व विधि मंत्री पी.सी. शर्मा ने इस अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बजरंग दल (बीजेपी) की ही सरकार है । ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून भी इसी सरकार ने बनाया है, तो फिर ऐसे अभियानों की क्या आवश्यकता है । बजरंग दल को अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए तथा कानून-व्यवस्था का काम प्रशासन पर छोड़ देना चाहिए ।
जिम में महिलाओं के लिए महिला प्रशिक्षक ही होनीचाहिए – सांसद आलोक शर्मा

भोपाल के भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के जिमों में कार्यरत प्रशिक्षकों की सूची तैयार की गई है, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा । महिलाओं के लिए महिला प्रशिक्षक ही नियुक्त होनी चाहिए । मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार है । यहां ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote