Akhilesh Yadav On Mahakumbh : (और इनकी सुनिए…) ‘महाकुंभपर्व हेतु ७ करोड श्रद्धालु आनेकी अंकवारी झूठ !’

  • समाजवादी पक्ष के प्रमुख अखिलेश यादव का हिन्दूद्वेषी वक्तव्य

  • भाजपा द्वारा प्रत्युत्तर !

समाजवादी पक्ष के प्रमुख अखिलेश यादव

प्रयागराज – यहां १३ से १६ जनवरी की कालावधि में पवित्र त्रिवेणी संगम में ७ करोड श्रद्धालुओं ने स्नान करने का दावा सरकार ने किया है, तथापि समाजवादी पक्ष के प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐसी आलोचना की है कि यह अंकवारी झूठ है । महाकुंभपर्व में भक्तों की संख्या के संदर्भ में सरकार की प्रत्येक जानकारी झूठ है । उन्होंने कहा कि कुछ गाडियां रिक्त जा रही हैं । (समाजवादी पक्ष की सरकार रहते समय १० फरवरी २०१३ को मौनी अमावस्या को कुंभमेले में श्रद्धालु रौंदे गए एवं उसमें दब कर ३६ श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई थी । उस समय श्रद्धालुओं की मृतदेह पर अंतिम संस्कार करने के लिए भी समाजवादी पक्ष की सरकार ने कोई सहायता नहीं दी । इसलिए स्वयं सत्ता में रहते में कुंभमेले में श्रद्धालुओं के जीवन की परवाह न करने तथा उन्हें सुविधाएं न देनेवाले अखिलेश यादव का समाजवादी पक्ष हिन्दूद्वेषी है, यदि काेई ऐसा कहे तो उसमें कोई चूक नहीं ? – संपादक)

सरकार काे यादव के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नही है ! – भाजपा

इस पर देहली के चांदनी चौक क्षेत्र के भाजपा के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार को अखिलेश यादव के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है । उनके वक्तव्य को कोई आधार नहीं है । महाकुंभ लोगों में किसप्रकार लोकप्रिय होता है, इस ओर विश्व का ध्यान केंद्रित है । महाकुंभ के लिए देश से ही नहीं, अपितु विदेश से भी लोग आ रहे हैं ।

महाकुंभ के संदर्भ में अखिलेश यादव के वक्तव्य पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में इससे बडा धार्मिक कार्यक्रम नहीं है । ये सब वक्तव्य कर अखिलेश यादव क्या दर्शाना चाहते हैं ​? यह उनको ही समझमें लेना चाहिए । मतों की राजनीति होनी चाहिए; परंतु जिस समय भारत की संस्कृति तथा सभ्यता का प्रश्न उपस्थित होता है, उस समय हम सभी को संगठित हाेकर देश को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए ।

योगीजी ने जो किया वह सभी को संभव नहीं है ! – श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज

श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज

श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, ‘‘संपूर्ण देश महाकुंभ का पवित्र त्यौहार मना रहा है । मुख्यमंत्री योगी ने केवल ४ महिने में महाकुंभनगर की स्थापना की । वहां भक्तों के लिए सभी व्यवस्था की गई । नगर बसाना प्रत्येक के बस की बात नहीं है । योगीजी न जो किया वह सभी को संभव नहीं है । संपूर्ण परिसर में व्यवस्था में कोई कमी नहीं है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मौनी अमावस्या की सिद्धता देखेंगे !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ १८ जन‍वरी को त्रिवेणी संगम आएंगे । २९ जनव‍‍री को हाोनेवाले मौनी अमावस्या स्नान की सिद्धता वे देखनेवाले हैं । सरकार का अनुमान है कि इस दिन ८-१० करोड भक्त स्नान करेंगे । योगी सभी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे तथा संभवत: यात्रा क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे ।

  • त्रिवेणी संगम में अब तक ७ करोड से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान !
  • योगी आदित्यनाथ सरकार की जानकारी के अनुसार महाकुंभपर्व आरंभ हुआ, तब से अब तक अर्थात ४ दिन में ७ करोड से अधिक भक्तों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया है ।

संपादकीय भूमिका 

आजमखान कट्टरतावादी मुसलमान तथा हिन्दूद्वेषी थे । तब भी वर्ष २०१३ में सत्ता में रहनेवाले समाजवादी पक्ष ने कुंभमेले के प्रभारी मंत्री के रूप में आजम खान की नियुक्ति की थी । इसलिए उन्होंने कुंभमेले का उचित पद्धति से नियोजन न करने से रौंदने की घटनाएं हुईं । भक्तों को सुविधाएं नहीं मिलीं। अत: हिन्दुओं के विषय में सदैव द्वेष की भूमिका अपनानेवाले अखिलेश यादव काे महाकुंभ के विषय में बोलने का अधिकार नहीं है !