हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग की !

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणों के विरुद्ध १ नवंबर को ३०,००० से अधिक हिन्दुओं ने मार्च निकाला तथा हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग की । इस समय बड़ी संख्या में पुलिस तथा जवान तैनात थे । देश के कई भागों में इस प्रकार सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं । फिलहाल बांग्लादेश में हिन्दुओं की संख्या 8 प्रतिशत अर्थात १ करोड़ ७० लाख है, जबकि मुसलमानों की संख्या ९१ प्रतिशत है ।
🚩Minority Hindus Morcha In Bangladesh : A grand protest of more than 30,000 Hindus was held in Bangladesh
📢 Demand for the protection of Hindus
👉 One would have to say that Hindus in #Bangladesh are more aware than #Hindus in #India!#HindusarenotsafeinBangladesh… pic.twitter.com/Bxu8ftOcxB
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 2, 2024
१. ‘बांग्लादेश हिन्दू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद’ ने कहा कि ५ अगस्त से अब तक हिन्दुओं पर २ हजार से अधिक आक्रमण हो चुके हैं । हिन्दुओं तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का कहना है कि अंतरिम सरकार ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी है । शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से कट्टरपंथी इस्लामवादी तेजी से प्रभावशाली हो गए हैं ।
२. अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का कहना है कि आक्रमण के आंकडे बढा-चढाकर बताए गए हैं ।
३. इससे पहले २६ अक्टूबर को ‘सनातन जागरण मंच’ ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर चटगांव में एक विशाल मार्च निकाला था । हिन्दू अल्पसंख्यकों ने ८ प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठाई । कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक बांग्लादेश सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा ।

संपादकीय भूमिकायह कहना होगा कि बांग्लादेश के हिन्दू भारत के हिन्दुओं से अधिक जागृत हैं ! |
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation