ईद के दिन काबुल के मस्जिद में नमाज के समय हुए बम विस्फोट में १२ लोगों की मृत्यु !
यहां के शांकर दारा जनपद में ईद की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में १२ लोगों की मृत्यु हो गई । इसमें मस्जिद के इमाम भी सम्मिलित हैं । पंद्रह लोग चोटग्रस्त हो भी गए । कुछ दिन पूर्व ही तालिबान ने युद्ध-विराम की घोषणा की थी ; परंतु इसका उल्लंघन कर, यह धमाका किया गया ।