जो पुलिसवाले रक्षक नहीं, अपितु भक्षक बन गए हैं, उन्हें आजीवन कारावास में रखकर दंडित करना चाहिए !
भटिंडा (पंजाब) – यहां एक विधवा का यौन शोषण करने का प्रयास कर रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, गुरविंदर सिंह को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड कर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने गुरविंदर को पुलिस सेवा से निकाल दिया है । कहा जाता है कि, बंदी बनाकर कारागृह में भेजने के उपरांत उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया ।
गुरविंदर ने विधवा के २० वर्षीय बेटे को अफीम की तस्करी के असत्य आरोप में बंदी बना लिया था । बच्चे को मुक्त करने के लिए गुरविंदर ने विधवा से दो लाख रुपये की मांग की । एक समय गुरविंदर सीधे महिला के घर गया तथा बच्चे के उपचार के लिए एकत्रित किए गए ६० सहस्त्र रुपये निकाल कर ले गया । इस महिला ने १ लाख रुपये की व्यवस्था कर वह राशि गुरविंदर को दे दी ; उसके उपरांत भी उसने बच्चे को नहीं छोडा, अपितु महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की । इस महिला ने इसकी सूचना गांव वालों को दी । ग्रामीणों ने एक जाल बिछाया तथा जब गुरविंदर संबंधित महिला के घर आया, तो उसे रंगे हाथों पकड लिया ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !