ऐसे वासनांधों को सरकार को आजीवन कारागृह में डालना चाहिए ! ऐसे समय पुलिस स्वयं से ही गुनाह प्रविष्ट कर आरोपी को हिरासत में क्यों नही लेती या उन्हें भी इसका कुछ लगता नहीं है ?
इस घटनापर महिला आयोग चुप क्यों है ? महिला आयोग आरोपी को हिरासत में लेने की मांग क्यों नहीं करता ?
नई दिल्ली – कोरोना पीडित पिता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढने वाली लडकी से पडोसी द्वारा उसके बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का घृणास्पद मामला उजागर हुआ है ।
पीडित लडकी उसके कोरोना पीडित पिता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढ रही थी । उसी समय उसके पडोस में रहने वाले व्यक्ति ने उस लडकी से ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले सेक्स की मांग की । उस व्यक्ति ने अत्यंत गंदी भाषा में पीडित लडकी से उपरोक्त प्रकार की मांग की । इसके बाद लडकी ने ट्विटर पर यह मामला रखा । इसपर सोशल मीडिया के माध्यम से अनेकों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त कर आरोपी को हथकडी लगाने की मांग की है ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !