देश को समान नागरिक कानून की आवश्यकता होने के कारण केंद्र सरकार ने प्रयास करने चाहिए  ! – देहली उच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने इसके पूर्व भी केंद्र सरकार को इस प्रकार का निर्देश दिया है; परंतु इस पर किसी भी दल के शासनकर्ताओं ने प्रयास नहीं किए । अब हिंदुओं को अपेक्षा है कि, केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए प्रयास करेगी !

भगवान जगन्नाथ की १४४वीं रथयात्रा के लिए गुजरात सरकार की अनुमति !

इस रथयात्रा में केवल ३ रथ और २ वाहन होंगे । १९ कि.मी. दूरी तक इस रथयात्रा को अनुमति दी गई है । रथयात्रा में प्रसाद वितरण नहीं होगा ।

‘तालिबान ने चीन को कहा ‘मित्र’: अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए चीन से सहायता लेगा तालिबान !

तालिबान और चीन की मित्रता भारत के लिए घातक है तथा आज अथवा कल तालिबानी अपने आतंकियों का उपयोग भारत के विरुद्ध करके रहेगा, इसे ध्यान में लेकर भारत को उस दिशा में अभी से ही आक्रामक रणनीति अपनानी चाहिए !

WhatsApp की गोपनीयता की नीति पर हमने वर्तमान में स्वेच्छा से प्रतिबंध लगाया है ! – WhatsApp की दिल्ली उच्च न्यायालय में जानकारी

सरकार की न सुननेवालों को और भारतीय कानून को न मानने वाली विदेशी कंपनियों को सरकार को उनके देश में भगा देना चाहिए !

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जिन कारसेवकों ने प्राण त्यागे हैं, उनके घरों तक सडक बनाकर उन्हें उनके नाम दिए जाएंगे  !

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा  !

संभल (उत्तर प्रदेश) में एक साधु की नृशंस हत्या !

उत्तर प्रदेश में प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ योगी आदित्यनाथ  सत्ता में हैं । एक ‘योगी’ के राज्य में  ‘संत-महंत’ कैसे मारे जा सकते हैं ? वहां संत-महंतों की हत्या होना हिन्दुआें को अपेक्षित नहीं है । ! संतों और महंतों की हत्या को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब कठोर से कठोर कदम उठाना अपेक्षित है ! 

परमाणु शस्त्र  रखने के लिए चीन द्वारा खोदे जा रहे हैं १०० से अधिक गड्ढे !

इससे स्पष्ट होता है कि युद्धखोर  चीन को सबक सिखाने के लिए भारत को सर्व प्रकार से तैयारी करने कितनी आवश्यकता है !

कश्मीर में २ पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, तो २ सैनिक हुतात्मा

जब तक एक सैनिक के बदले में पाकिस्तान के १०० सैनिक मारे नहीं जाते, तब तक कश्मीर का आतंकवाद समाप्त नहीं होगा  !