|

संभल (उत्तर प्रदेश) – संभल (उत्तर प्रदेश) में एक झारखंडी मंदिर के महंत की नृशंसता से हत्या कर दी गई । उनका नाम भरत है । पुलिस ने प्रकरण में मोनू वाल्मिकी नाम के युवक को बंदी बनाकर उसके पास से एक शस्त्र हस्तगत किया है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा, ‘‘९ जुलाई को सवेरे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ।पुलिस ने महंत के शव को शवविच्छेदन के लिए भेज दिया है । न्यायवैद्यक (फॉरेंसिक) विशेषज्ञ एवं श्वान पथक दल को भी घटनास्थल पर बुलाया गया । आगे की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महंत भरत का दो दिन पहले एक युवक से विवाद हो गया था । पुलिस ने उस दिशा में अन्वेषण करने के उपरांत मोनू को बंदी बनाया है । पुलिस की पूछताछ में मोनू ने स्वीकार किया कि ”महंत भरत मेरा दुष्प्रचार कर रहे थे, जिसके कारण क्रोधावेश में मैंने ८ जुलाई की रात महंत की लोहे की छड़ से हत्या कर दी । ” महंत भरत मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे । वे पिछले ८ वर्ष से संभल जिले के गुमसानी गांव में झारखंडी मंदिर में रह रहे थे ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !