प्रधानमंत्री मोदी की नए मंत्रियों को सलाह !

नई दिेल्ली – समय का पालन करें, पूर्व के मंत्रियों से चर्चा करें और अथक परिश्रम करें, ऐसे तीन सूत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव नियुक्त मंत्रियों की बैठक में बताये । इन सभी मंत्रियों के पदभार स्वीकारने के पश्चात यह बैठक हुई । इस बैठक में मोदी ने नए मंत्रियों को उनके मंत्रालय के पूर्व मंत्रियों से मिलकर उनकी सलाह लेने को बताया । ‘पूर्व मंत्रियों के अनुभवों का अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए उनसे मिलना चाहिए’, ऐसा मोदी ने कहा ।
PM Modi has THIS important advice for new ministers, know whathttps://t.co/CejANs65T4
— DNA (@dna) July 9, 2021
मोदी ने कहा कि, नए मंत्रियों को कठिन परिश्रम करना चाहिए और लोगों का जीवन सुखी करने के लिए अधिक से अधिक सरकारी योजनाएं उनके पास पहुंचानी चाहिएं । संसद का वर्षा सत्र १९ जुलाई को शुरू हो रहा है । इसके लिए नए मंत्रियों को उनके मंत्रालय के अंतर्गत विषयों का अध्ययन करना चाहिए, ऐसी सूचना मोदीजी ने दी ।
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !