श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जिन कारसेवकों ने प्राण त्यागे हैं, उनके घरों तक सडक बनाकर उन्हें उनके नाम दिए जाएंगे  !

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा  !

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में  जिन कारसेवकों ने प्राण त्यागे हैं, उनके घरों तक सडके बनाई जाएंगी तथा उन्हें उन कारसेवकों के नाम दिए जाएंगे एवं उनके छायाचित्र भी लगाए जाएंगे ।

मौर्य ने आगे कहा कि सीमा पर हुतात्मा हुए सैनिकों एवं देशांतर्गत हुतात्मा हुए पुलिसकर्मियों के घर तक भी सडक बनार्इ जाएगी एवं इसका नाम ‘जय हिन्द वीर पथ’ रखा जाएगा ।