शत्रु राष्ट्रोें से भविष्य में क्या संघर्ष होगा, इसकी संभावना हमें दिख रही है ! – सेना प्रमुख नरवणे
अणु शस्त्र रखने वाले पडोसी देशों ने सीमा विवाद को उलझाकर रखा है, साथ ही उनकी ओर से छुपा युद्ध भी लडा जा रहा है । इसलिए उत्तर की सीमा पर हम हमेशा ही सतर्क हैं । इसके एक हिस्से के रुप में सेना की पुनर्रचना का प्रारंभ किया गया है । तीनों सुरक्षा बलोें का एकत्रित प्रयोग करने के लिए उनमें योग्य तालमेल रखा गया है ।