सिख बहुल पंजाब में कांग्रेस हिन्दू नेता सुनील जाखड का खेद !
|

चंडीगढ (पंजाब) – पंजाब कांग्रेस नेता सुनील जाखड ने कहा कि, “मैं एक हिन्दू हूं, इसलिए मुझे मुख्यमंत्री पद के प्रतियोगी की स्पर्धा से बाहर कर दिया गया ।” पंजाब एक सिख बहुल राज्य है । कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रतियोगी के नाम की घोषणा शीघ्र की जाएगी । आम आदमी पार्टी ने सिख नेता भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है । वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की होड में हैं ।
In an exclusive chat with India Today TV, Jakhar said that he was hurt that 'advisors sitting in Delhi said that a Sikh face would be suitable for the CM post' | @kamaljitsandhu#PunjabElections2022 #PunjabPolls #Congresshttps://t.co/OM5ZEuNNfA
— IndiaToday (@IndiaToday) February 2, 2022
इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में जाखड़ ने कहा, “दिल्ली में कांग्रेस के सलाहकार उचित सलाह नहीं दे रहे हैं । चूंकि मैं विधायक नहीं हूं, इसलिए मुझे मनोंनीत न करना एक बार योग्य कहा जा सकता है, किन्तु, चूंकि मैं एक ‘पंजाबी हिन्दू’ हूं, मुझे मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत नहीं किया जाना सर्वथा अनुचित है । ऐसा कर आपने हिन्दू समुदाय पर आघात किया है । यदि किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत करना उचित है, तो उसे निरंतर समर्थन दिया जाना चाहिए । पार्टी को शीघ्राति शीघ्र निर्णय करना चाहिए, कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा ।”
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी