हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा केंद्र सरकार से निवेदन द्वारा मांग !

मुंबई – ‘हिन्दू मंदिर में काम करने के लिए जाना सबसे बडा महापाप है, साथ ही मंदिर अथवा चर्च में जाने की अपेक्षा हजारों लोगों को मारने के लिए हथियार बनानेवाले कारखाने में काम करना अधिक अच्छा ! मंदिर अथवा चर्चा में ‘शिर्क’ (महापाप) किया जाता है । इस्लाम के अनुसार ‘शिर्क’ महापाप है । अल्लाह ने बहुत स्पष्टता से कहा है कि मैं किसी को भी क्षमा कर सकता हूं; परंतु ‘शिर्क’ करनेवाले को कभी भी क्षमा नहीं करता…’, इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन के डॉ. जाकिर नाइक ने ‘हुडा टीवी’ नाम के यू-ट्यूब चैनल के साथ की गई भेंटवार्ता में ऐसे अनेक विवादित वक्तव्य दिए हैं । इससे करोडों हिन्दुओं के आस्था के केंद्र हिन्दू मंदिरों के विषय में समाज में सांप्रदायिक विद्वेष, घृणा तथा शत्रुता की भावना फैलाकर आतंकवाद को प्रोत्साहन देने का दुष्कर्म जाकिर नाइक ने किया है ।

इसलिए संयुक्त राष्ट्रसंघ में जाकिर नाइक को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करने हेतु, साथ ही उसे भारत को सौंपने हेतु भारत सरकार मलेशिया की सरकार पर दबाव बनाए, यह मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत कर की है । समिति की ओर से मुंबई जिलाधिकारी को उनके कार्यालय में मिलकर उन्हें गृहमंत्री के नाम से ज्ञापन प्रस्तुत किया है । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सतीश सोनार सहित हिन्दू धर्मप्रेमी सर्वश्री रविंदर दासारी, संदीप तुळसकर, सुशील भुजबळ, विलास निकम एवं मनीष सैनी उपस्थित थे ।
केंद्र सरकार के द्वारा आतंकी संगठन के रूप में प्रतिबंधित किए जाने के उपरांत भी जाकिर नाइक तथा इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि अनेक सामाजिक माध्यमों पर सभी एकाउंट सक्रिय हैं । उन सभी को तुरंत बंद किया जाय, यह मांग भी इस समय की गई ।
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !