पटियाला (पंजाब) के केंद्रीय कारागृह से की जा रही थी कार्यवाही !
नई देहली – विश्व के ५ देशों में रहनेवाले ५ खालिस्तानी आतंकवादियों की भारत के विरोध में रचे गए षड्यंत्र की जानकारी भारत की गुप्तचर संस्था को मिली है । इन आतंकवादियों ने ‘एक्सप्लोर खालिस्तान’ यह योजना बनाई जिसे पंजाब के पटियाला स्थित केंद्रीय कारागृह से निर्देशित किया जा रहा है । गुप्तचर संस्था की जानकारी के उपरांत गृहमंत्रालय ने इस प्रकरण की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को (एन.आई.ए. को) सौंपी है ।
१. संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाला मूलरूप से पंजाब के भटिंडा के मौर कला गांव का निवासी बलजीतसिंह उपनाम बलजीत मौर, ऑस्ट्रेलिया में रहनेवाला गुरजंट सिंह उपनाम जंटा, कैनाडा का प्रिंस चौहान, अमेरिका का अमन पुरेवाल और पाकिस्तान में छुपे बिलाल मानशेर ने यह षड्यंत्र रचा है ।
२. ये पांचो खालिस्तान टाइगर फोर्स (के.टी.एफ.), इस खालिस्तानी आतंकवादी संगठन से संबंधित हैं । उन्होंने पटियाला कारागृह में सजा भुगत रहे खालिस्तानी आतंकवादी कमलजीत शर्मा से संपर्क स्थापित किया । उसे पंजाब में खालिस्तान का जाल मजबूत कर हथियारों की तस्करी और आतंकवादी कार्यवाहियों के लिए पैसा इकट्ठा करने का दायित्व सौंपा है ।

३. कमलजीत नए भर्ती हुए आतंकवादियों से यह काम करवा रहा है । हाल ही में एन.आई.ए. ने कमलजीत की कारागृह में जांच की ।
४. पंजाब से हवाला द्वारा संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और पाकिस्तान में करोडों रुपए भेजे जा रहे हैं । जांच में हवाला के रास्ते यह पैसा किसे मिल रहा है, यह समझा । पंजाब से ५ देशों में भेजा जाने वाला पैसा खालिस्तान टाइगर फोर्स से संबंधित विविध आतंकवादियों के पास पहुंचता है । अधिक जांच करने के उपरांत यह करोडों रुपया पंजाब के पटियाला शहर से ही अन्य देशों में भेजे जाने की बात उजागर हुई ।
संपादकीय भूमिकाखालिस्तानी आतंकवाद भारत की जड पर आने से इसे नष्ट करना क्यों आवश्यक है, यह इस घटना से दिखाई देता है ! |

जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।