
अलवर (राजस्थान) – राजस्थान के अलवर जिले में एक मस्जिद के सामने एक हिन्दू परिवार के विवाह की बारात पहूंचने पर मुस्लिम भीड़ ने उसपर हमला कर दिया । इस आक्रमण में कई बाराती घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है । आरोप है कि इस बार महिलाओं से छेड़छाड़ की गई । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर ४ लोगों को बंदी बनाया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
(सौजन्य : Capital TV Uttar Pradesh)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारात में एक ‘डीजे’ (एक बड़ा लाउडस्पीकर) बज रहा था । जब बारात गांव से निकलकर मस्जिद के सामने पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने ‘डीजे’ बंद करने को कहा । विवाह में आए अतिथियों के मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद आरंभ हो गया । इसी विवाद में अचानक मुस्लिम भीड़ ने बारात में आए बारातियों पर पथराव शुरू कर दिया, और इस भीड़ ने बारात में आए लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई भी की । घायलों में लड़कियां तथा महिलाएं भी हैं । इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम वहां पर पहुंची । पुलिस को देखकर हमलावर मुसलमान भाग गये । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।
संपादकीय भूमिकाजो मुसलमान मस्जिद के सामने से विवाह की बारात का जाना सह नहीं सकते तो उनकी दिन में ५ बार लाउडस्पीकर से पढ़ी जाने वाली नमाज की आवाज हिन्दू क्यों सहन करें ? |
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
Maharashtra TET Paper Leak : मुख्य आरोपी बृजेंद्र गुप्ता बिहार से बन्दी ।