
नई देहली – केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भारत में कर्करोग के रोगी बढ रहे हैं एवं वर्ष २०२० में १३ लाख ९३२ सहस्र, वर्ष २०२१ में १४ लाख २६ सहस्र, तो वर्ष २०२२ में यह संख्या १४ लाख ६१ सहस्र हो गई ।’ उन्होंने आगे कहा कि देश में कर्करोग के उपचार के लिए विविध राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में ३९ नए चिकित्सालय खोले गए हैं ।
क्षयरोग (टीबी)के रोगियों की संख्या अल्प हुई !
अन्य एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. प्रवीण भारती ने लोकसभा में कहा कि देश में क्षयरोग (टीबी)के रोगियों की संख्या वर्ष २०२२ के आरंभ की तुलना में अल्प हुई है; परंतु उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्यों में वृद्धि हुई है । वर्ष २०१५ की तुलना में देश में प्रति १ लाख में क्षयरोग (टीबी) के २३७ रोगी थे । उसमें वर्ष २०२२ में १६ प्रतिशत घट कर प्रति एक लाख में १९९ हुए हैं । साथ ही मृत्यु की संख्या में वर्ष २०१५ की तुलना में १८ प्रतिशत घटौती हुई है ।
संपादकीय भूमिकालोगों का मानना है कि सरकार को इसके कारणों का पता लगा कर उसका समाधान ढूंढना चाहिए ! |
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
Exam Paper Leak : विगत १२ वर्षों में ११६ प्रश्न-पत्र लीक : साढे सात करोड अभ्यर्थियों पर पडा प्रभाव
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त