झारखंड में हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन

धनबाद (झारखंड) – भारत को हिन्दू राष्ट्र कैसे घोषित कर सकते हैं, इस पर विचारमंथन एवं कृति की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा २ एवं ३ दिसंबर को ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ का आयोजन किया गया । शंखनाद, दीप प्रज्वलन एवं वेदमंत्र पठन द्वारा कार्यक्रम आरंभ किया गया । इस समय उद्घाटन सत्र में तरुण हिन्दू के संस्थापक डॉ. नील माधव दास ने कहा, ‘हिन्दू राष्ट्र के लिए गांव-गांव जाकर हिन्दुओं को एकत्रित कर जगाना होगा, आज हम हिन्दू राष्ट्र के लिए नहीं जागे, तो कल इस्लामिक राष्ट्र में रहना पडेगा !’ अधिवेशन में हिन्दू जनजागृति समिति के प्रेरणास्रोत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के संदेश का वाचन किया गया ।
इस समय सनातन संस्था के धर्मप्रचारक संत पू. प्रदीप खेमकाजी, इस्कॉन के श्री. दामोदर प्रभु, यहां के कथाकार लोचन महाराज मिश्राजी, इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी के स्वामी निर्गुणानंद पूरीजी एवं रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम, देवघर के स्वामी राधाकान्तानंद महाराजजी उपस्थित थे । इस अधिवेशन में बिहार, झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा आदि राज्यों के धर्माभिमानी सम्मिलित हुए थे ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे