
हरियाणा के नूंह में जो हुआ, वह हिन्दुओं को बेचैन करनेवाला है । वैसे भारत में जिहादियों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण करना, दंगे करना आदि बातें नई नहीं हैं; परंतु नूंह में जिहादियों द्वारा जो हिंसाचार किया गया, वह योजनाबद्ध ही था । उससे भी आगे जाकर यह घटना जिहादियों की हिंसाचार करने की तैयारी एवं आक्रामकता पर प्रकाश डालनेवाली है । कुछ हिन्दुओं के मतानुसार इस दंगे की योजना ६ मास पहले ही बनाई गई थी । इस दंगे में जिहादियों द्वारा ‘एके ४७’ राइफलों से गोलीबारी की गई । भारत में दंगाई तलवारें, पत्थर एवं अन्य शस्त्रों का उपयोग करते हैं; परंतु अब यदि उनके पास एके ४७ राइफल मिल रही हो, तो ये केवल दंगाई नहीं, अपितु आतंकवादी हैं । इस दंगे में बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक राजपूत की हत्या की गई । इन पर पहले गोलीबारी की गई । तत्पश्चात गला काटकर उन्हें पत्थरों से कुचला गया । इस पद्धति का उपयोग तालिबानी आतंकवादी करते हैं । इस्लामिक स्टेट का उदय होने के उपरांत उन्होंने संसार में आतंक उत्पन्न करने के लिए लोगों का गला काटने के अनेक वीडियो प्रसारित किए थे । जो आतंकवादी करते हैं, वही नूंह में दंगाइयों द्वारा किया गया । इससे ध्यान में आता है कि आतंकवादियों ने रणनीति में परिवर्तन किया है । भारत के हिन्दुओं को समाप्त करना है; परंतु उसके लिए आगे पद्धति अलग होगी । पहले कश्मीर एवं अन्य स्थानों पर बमविस्फोट कर हिन्दुओं की हत्या की जाती थी । अब स्थान-स्थान पर दंगे करना, हिन्दुओं की संपत्ति की हानि करना, उनके सिर काटना जैसे कुकृत्य कर हिन्दुओं में आतंक उत्पन्न करने की नई पद्धति अपनाई जा रही है । नूंह दंगे पर इससे आगे कुछ समय चर्चा होगी; परंतु आतंकवादियों की यह नई चाल ध्वस्त करने के लिए क्या सरकारी तंत्र तैयार हैं ?
नूंह के बृजमंडल यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आए श्रद्धालु उत्साही थे । अनुमान है कि वहां के शिवमंदिर परिसर में लगभग ५-६ सहस्र श्रद्धालु उपस्थित थे । इस मंदिर के चारों ओर पहाड हैं । इस पहाडी क्षेत्र से श्रद्धालुओं पर पथराव तथा गोलीबारी की गई । इस आक्रमण में हिन्दुओं के लगभग १५० वाहन जलाए गए तथा हिन्दुओं की दुकानें भी जलाई गईं । इसके लिए आवश्यक ईंधन कहां से आया ? इस आक्रमण से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर में आश्रय लिया । तब भी जिहादियों द्वारा गोलीबारी एवं पथराव जारी था । एक समाचार के अनुसार मंदिर में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में ७ घंटे लगे । इससे स्पष्ट होता है कि जिहादियों के पास शस्त्रास्त्रों का संग्रह कितनी बडी मात्रा में था । इस दंगे से जिहादियों को जो साध्य करना था, वह उन्होंने साध्य किया है । अब जिहादियों को बंदी बनाया जाएगा । अनेक वर्षाें तक उन पर अभियोग चलेंगे, तब तक उन्हें जमानत भी मिल जाएगी । आगे क्या ? इस दंगे में अपना सर्वस्व खोए हिन्दू क्या करें ?, जिनकी दुकानें जलाई गई, उनकी आय के साधन नष्ट हो गए । वे आगे जीवन में खडे कैसे रहें ? क्या उन्हें न्याय मिलेगा ? ऐसे अनेक प्रश्न न सुलझनेवाले हैं ।

रणनीति परिवर्तित करें !
जिहादियों की कार्यवाहियां ध्यान में रखकर सुरक्षा तंत्रों ने क्या उनकी रणनीति में परिवर्तन किया है ? दंगे की दाहकता को ध्यान में रखते हुए कोई भी बता सकता है कि उसकी तैयारी पहले से ही हो चुकी थी । ऐसे समय पर गुप्तचर विभाग क्या कर रहा था ? दंगे करनेवालों तक एके ४७ राइफलें कैसे पहुंची ? इतनी बडी मात्रा में वाहन एवं दुकाने जलाने के लिए जिहादियों को ईंधन की आपूर्ति किसने की ? दंगे होने के उपरांत यह जानकारी सामने आई; परंतु वह जानकारी पुलिस को पहले ही क्यों नहीं मिली ? । हिन्दुओं को साधारण सभा आयोजित करनी हो, तो पुलिसवाले ‘सभा में कौन उपस्थित रहेगा ? उसमें कितने लोग सम्मिलित होंगे ? आदि प्रश्न पूछकर सभा, कार्यक्रम अथवा शोभायात्रा आयोजित करनेवालों को त्रस्त कर देते हैं । ऐसी ही पूछताछ मुसलमानों की क्यों नहीं की जाती ? उनकी गतिविधियों कर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता ? सुरक्षा तंत्र सतर्क नहीं होते, इसलिए दंगे होते हैं ।

केवल नूंह ही नहीं, अपितु पूरे भारत में दंगे होने से रोकने के लिए पुलिस को अच्छे से प्रशिक्षण देना आवश्यक है । नूंह के दंगे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अनेक घंटे लगते हैं, यह लज्जाजनक है । यदि दंगाइयों के पास एके ४७ मिलती है, तो पुलिस को भी आधुनिक शस्त्रों से सुसज्जित करना आवश्यक है । इसके साथ ही जब दंगे हो रहे होते हैं, तब उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कार्यवाही की छूट देने का कानून भी होना चाहिए । इस दंगे में १४ वर्षीय बालक भी हिन्दुओं पर आक्रमण करने में सम्मिलित हुए थे । जिहादी जानते हैं कि अवयस्क बच्चों पर कार्यवाही नहीं होती । इसलिए वे बच्चों को आगे बढाकर अपना उद्देश्य साध्य कर रहे हैं । ऐसा है, तो उनपर कार्यवाही करने का कानून भी बनना चाहिए । इसके साथ ही पुलिस दल को ‘सर्वधर्म समभाव’ मानसिकता से मुक्त करना चाहिए । जिहादी आगजनी कर रहे थे, तब उन्हें रोकने में पुलिस कहां कम पडी ? अन्य समय हिन्दुओं पर मर्दानगी दिखानेवाली पुलिस जिहादियों के सामने दुम क्यों दबा लेती है ? यदि जिहादी छोटे बच्चों का उपयोग हिन्दुओं को समाप्त करने के लिए कर रहे हों, तो हिन्दुओं का रक्षक कौन ? इससे जो हानि होती है, वह हिन्दुओं की ही हुई । उससे भी आगे जाकर जो निराश हो गए हैं, वे हिन्दू भविष्य में खडे कैसे रहेंगे ?
यदि कोई कह रहा हो कि ‘भारत में आतंकवादी कार्यवाहियां घट गई हैं’, तो वे नूंह की घटना की ओर देखें । इससे दिखाई देता है कि जिहादी अधिक सतर्क, सशस्त्र हो गए हैं । भारत को ‘गजवा-ए-हिन्द’ बनाने के लिए वे अलग-अलग षड्यंत्र रच रहे हैं तथा दुर्भाग्यवश वे सफल भी हो रहे हैं । इसलिए हिन्दुओं का भविष्य संकट में है । उन्हें न पुलिस बचा सकती है, न प्रशासन, न राजनेता । नूंह जैसी घटनाएं ऐसे ही घटती रहीं, तो हिन्दुओं को अल्पसंख्यक बनने में समय नहीं लगेगा ।
| भारत को इस्लामिस्तान बनाने का जिहादियों का षड्यंत्र विफल करने हेतु सुरक्षा तंत्रों को अधिक सक्षम बनाना आवश्यक ! |
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।