
रामनाथी – ‘वैश्विक अखिल भारतीय हिन्दू महोत्सव’ के समय ‘राष्ट्र धर्म संगठन’ के संस्थापक अध्यक्ष श्री. संतोष केंचम्बा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया, ‘देश में झूठे कथानक (नॅरेटिव्ह्स) रचकर सामाजिक माध्यम से प्रसारित करने का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ है । इस माध्यम से वैचारिक आक्रमण हो रहा है । यह ‘सायबर जिहाद’ है । इस ‘कथानक युद्ध’ से निपटने के लिए योग्य कथा तैयार कर उसका प्रसार करना होगा । यह बौद्धिक युद्ध लडने के लिए आचार्य चाणक्य की बुद्धिमत्ता तथा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य आत्मसात करना आवश्यक है । वह ‘वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव’ के दूसरे दिन के तृतीय सत्र में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का प्रसार योग्य पद्धति से होना चाहिए । हिन्दू संस्कृति का प्रसार करना यह हम सब का दायित्व है । भारत में गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत योग्य कथाओं के माध्यम से हिन्दू संस्कृति का प्रसार हो रहा है । यह परंपरा पुनर्जिवित कर कथाओं के माध्यम से हिन्दू संस्कृति का प्रसार करना आवश्यक है ।
Trump Warns Iran : हमारे सैनिकों को हाथ भी लगाया, तो युद्ध भडकेगा ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे