भारतीय तटरक्षक दल की बडी कार्यवाही

कर्णावती (गुजरात) – भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात के समुद्र में की कार्यवाही में बडी सफलता प्राप्त की है । गुजरात आतंकवाद विरोधी दल की सहायता से चलाए जा रहे एक संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक दल ने हथियार और ३०० करोड रुपए के ४० किलो नशीले पदार्थ लेकर आ रही पाकिस्तानी नौका को गुजरात के किनारे पर पकड लिया । इस कार्यवाही में १० पाकिस्तानी घुसपैठियों को बंदी बनाया गया है । गुजरात आतंकवाद विरोधी दल को इस विषय की गुप्त जानकारी मिली थी ।
@IndiaCoastGuard in joint ops with ATS #Gujarat, apprehended #Pakistani Fishing Boat Al Soheli with 10 crew in Indian waters. During rummaging Arms, ammunition & approx 40 Kgs #narcotics worth Rs 300 cr found concealed. Boat being brought to #Okha for further investigation. pic.twitter.com/3YwzKne6bQ
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) December 26, 2022
पाकिस्तानी घुसपैठियों ने हथियार और नशीले पदार्थ लेकर समुद्री मार्ग से गुजरात के समुद्र में प्रवेश करने का प्रयास किया । भारत की अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा पर ध्यान रखे हुए भारतीय तटरक्षक दल के सैनिकों ने पाकिस्तान की ‘अल सोहेली’ नौका को भारतीय समुद्री सीमा ओखा में पकड लिया । इसके उपरांत तटरक्षक दल के सैनिकों ने नौका पर सवार सभी घुसपैठियों को ओखा बंदरगाह पर लाया । पिछले १८ माह में गुजरात आतंकवाद विरोधी दल और भारतीय तटरक्षक दल द्वारा मिलकर की हुई यह ७ वीं संयुक्त कार्यवाही है । समुद्री सीमा पर इतनी बडी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जप्त किए जाने की यह पहली घटना है ।
संपादकीय भूमिकाभारत में नशीले पदार्थों की तस्करी करने के लिए पाकिस्तान अलग-अलग पर्यायों का प्रयोग कर रहा है । इस कारण भारत में नशीले पदार्थों के बढते जाल को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान को समाप्त करना आवश्यक ! |
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !